गेहूं की बुवाई से ठीक पहले भारत में खाद संकट गहरा गया, पीएम मोदी ने दोस्‍त पुतिन से लगाई गुहार – 2024

गेहूं की बुवाई से ठीक पहले भारत में खाद संकट गहरा गया है। भारत में खाद विशेषकर डीएपी और एनपीके का बड़ा संकट पैदा हो गया है। इसकी वजह से किसानों को रात-रातभर डीएपी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल, यूक्रेन और गाजा युद्ध की वजह से दुनिया में पेट्रोलियम आधारित रासायनिक खादों की भारी किल्‍लत हो गई है। व‍िशेषज्ञों ने सरकार से मांग की है कि वह अपना फर्टिलाइजर प्रोडक्‍शन की क्षमता बढ़ाए। आलम यह है कि उत्‍तर प्रदेश में मात्र कुछ ही दिनों का खाद का स्‍टॉक बचा हुआ है। यूपी में रबी की बुवाई शुरू हो गई है और खाद मिलना सपना हो गया है। संकट की इस घड़ी में पीएम मोदी ने हाल ही में रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से गुहार लगाई थी। अब पुतिन ने भारत को तत्‍काल फर्टिलाइजर भेजने का ऐलान कर दिया है। उन्‍होंने भारत को महान देश बताया और कहा कि वह ग्‍लोबल सुपरपावर बनने का हकदार है।

रूस दुनिया के उन सबसे बड़े देशों में शामिल है जो नाइट्रोजन, पोटाश और फास्‍फोरस का निर्यात करते हैं। रूस से सप्‍लाई में बाधा आने की वजह से नहीं खादों की कीमत बढ़ रही है। इस संकट को देखते हुए हाल ही में पीएम मोदी ने रूस यात्रा के दौरान पुतिन से गुहार लगाई थी कि वह डीएपी और अन्‍य खादों की सप्‍लाई तत्‍काल सुनिश्चित कराने में मदद करें। इसके बाद अब पुतिन ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पुतिन ने गुरुवार को दिए अपने एक भाषण में कहा कि पीएम मोदी ने मेरा ध्‍यान इस तथ्‍य की ओर कराया था कि भारतीय किसानों के लिए तत्‍काल फर्टिलाइजर की मात्रा और संख्‍या को बढ़ाने की जरूरत है।

‘भारत में बंपर न‍िवेश करने को तैयार’

पुतिन ने कहा , ‘हमने यह कर दिखाया है और भारतीय किसानों की जरूरत को देखते हुए इसकी सप्‍लाई बढ़ाने के लिए तैयार हैं।’ रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत दशकों से हमारा स्‍वाभाविक साझीदार है। उन्‍होंने कहा, ‘मैं समझता हूं कि भारत की आजादी में सोवियत संघ की भूमिका सभी परिचित हैं और किस तरह से हमने दशकों से भारतीय लोगों की मदद की है। इस दौरान दोनों देशों के बीच एक व‍िशेष भरोसा पैदा हुआ है। हम भारत के साथ हर क्षेत्र में र‍िश्‍ते विकसित कर रहे हैं।’

रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा कि हम एलएनजी की सप्‍लाई पर काम कर रहे हैं और परमाणु प्‍लांट भारत में लगा रहे हैं। हम पीएम मोदी का बहुत सम्‍मान करते हैं जो भारत में निर्माण पर जोर दे रहे हैं। हम भारत में निवेश को तैयार हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में भारत में रूस ने 20 अरब डॉलर का निवेश किया है। भारत एक महान देश है और आबादी के लिहाज से दुन‍िया का सबसे बड़ा देश है। भारत तेजी से विकास कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत के साथ व्‍यापार चीन की तरह से बहुत ज्‍यादा नहीं है लेकिन यह 60 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया है। यह हर साल बढ़ रहा है।

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025
    • January 13, 2025

    Burj Khalifa: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा 21वीं सदी के वास्तुकला का चमत्कारिक उदाहरण है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे बनाने वाला कौन है और इसका…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तीन नक्सली ढेर-2025
    • January 12, 2025

    Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. एक…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

    Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

    Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

    Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

    Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

    Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

    Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

    Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

    Gopalganj News : गोपालगंज के फरार अपराधियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार-2025

    राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025

    राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025