मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गोपालगंज के कटेया प्रखंड के बैरिया में एक लाख लीटर क्षमता वाले दुग्ध उत्पादन संयंत्र का भूमि पूजन तथा शिलान्यास किया। उन्होंने शिलापट्ट का लोकार्पण करने के बाद कई विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया।
इस मौके पर बिहार सरकर के मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, रेनू देवी, जनक राम साहित कई मंत्री मौजूद रहे। मात्र 25 मिनट के संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। मुखमत्री के आगमन को देखते हुए लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर रही। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित नहीं किया। जिससे लोगों में निराशा दिखी।