गोपालगंज: गुड़िया उर्फ सोफिया सिद्दीकी, इस लड़की का है ₹40600000 से कनेक्शन

गोपालगंज: साइबर ठग सानिया उर्फ गुड़िया उर्फ सोफिया सिद्दीकी को महाराष्ट्र पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार को बिहार के गोपालगंज जिले के लोहरपट्टी गांव से हुई। इस पर पुणे में 4 करोड़ 6 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप है। पहले भी फरवरी 2024 में हरियाणा से गिरफ्तार हुई थी, लेकिन पुणे ले जाते समय ट्रेन से भाग गई थी।

पुणे साइबर थाने में दर्ज है मामला

सानिया पर न्याति इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट्स कंपनी से धोखाधड़ी कर 4 करोड़ 6 लाख रुपये ठगने का आरोप है। कंपनी के जीएम सागर जयंतीलाल बोरा ने पुणे साइबर थाने में FIR दर्ज कराई थी। महाराष्ट्र पुलिस ने फरवरी में हरियाणा के मुरादाबाद से उसे गिरफ्तार किया था। लेकिन पुणे ले जाते समय दुरंतो एक्सप्रेस से कूदकर फरार हो गई थी। इसके बाद छह पुलिसकर्मी, जिनमें एक अधिकारी भी शामिल था, को निलंबित कर दिया गया था।

गोपालगंज : शातिर साइबर अपराधी है सानिया

बताया जा रहा है कि सानिया ने ट्रेन से भागने के बाद गोपालगंज लोहरपट्टी में पनाह ली थी। पुलिस के अनुसार, वह एक शातिर साइबर अपराधी है। ट्रेन में हथकड़ी खोलकर भागने में कामयाब रही थी। इस घटना के बाद एक महिला कांस्टेबल, चार पुरुष कांस्टेबल और एक अधिकारी को निलंबित किया गया था। अब उसे कड़ी सुरक्षा में महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला सानिया उर्फ गुड्डी उर्फ सोफिया सिद्दीकी शातिर साइबर फ्रॉड है। वह अलग-अलग नामों से जानी जाती है। उसने सिवान के नुरुहाता में शादी की थी, लेकिन तलाक के बाद फिर से साइबर अपराध में शामिल हो गई। कभी हरियाणा तो कभी गोपालगंज के लोहरपट्टी में रहती थी। पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। महाराष्ट्र और गोपालगंज पुलिस सानिया के साथियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    क्या कांग्रेस से नाराज हो गए कन्हैया कुमार… दिल्ली चुनाव से क्यों हो गए गायब? 2025
    • January 14, 2025

    जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार दिल्ली चुनाव में नजर नहीं आ रहे हैं. राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता जहां दिल्ली के रण में…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    Bihar Politics: लालू यादव के ‘ऑफर’ के बाद नीतीश कुमार की एंट्री पर तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान-2025
    • January 14, 2025

    लालू यादव: मकर संक्रांति के बाद बिहार की राजनीति में हलचल के कयास लगाए जा रहे हैं. इसकी शुरुआत तब हुई थी जब राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    16 January: पूरी दुनिया में कल ठप रहेगा इंटरनेट? दावों में कितनी सच्चाई? जानें पूरी डिटेल-2025

    16 January: पूरी दुनिया में कल ठप रहेगा इंटरनेट? दावों में कितनी सच्चाई? जानें पूरी डिटेल-2025

    WhatsApp का नया अपडेट, सेल्फी स्टीकर्स भेजने के साथ मिलेंगे ये नए फीचर-2025

    WhatsApp का नया अपडेट, सेल्फी स्टीकर्स भेजने के साथ मिलेंगे ये नए फीचर-2025

    खरगे ने ली ऐसे मौज की प्रियंका और सोनिया की नहीं रुक पाई हंसी 2025

    खरगे ने ली ऐसे मौज की प्रियंका और सोनिया की नहीं रुक पाई हंसी 2025

    Telegram पर अब नहीं चल पाएगी स्‍कैमर्स की चाल, 2025

    Telegram पर अब नहीं चल पाएगी स्‍कैमर्स की चाल, 2025

    WhatsApp ला रहा ऐसा धमाकेदार AI कैरेक्टर क्रिएशन फीचर, यूजर को लग जाएगी इसकी लत-2025

    WhatsApp ला रहा ऐसा धमाकेदार AI कैरेक्टर क्रिएशन फीचर, यूजर को लग जाएगी इसकी लत-2025

    Paytm के सीईओ विजय शेखर शर्मा AI के असर पर चेताया-2025

    Paytm के सीईओ विजय शेखर शर्मा AI के असर पर चेताया-2025