असम के डिब्रूगढ़ में नशे में धुत महिला ने दौड़ाई कार, कई लोगों को मारी टक्कर-2024

असम के डिब्रूगढ़ शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवती ने कई लोगों को घायल कर दिया और भारी हंगामा खड़ा कर दिया। महिला अपनी हुंडई i20 कार (AS 19E 4127) से पीएन रोड और निर्माणाधीन थाना चाराली फ्लाईओवर के पास कई वाहनों से टकराती हुई गई। इसके बाद उसकी कार चाकू और हथियार बनाने वालों के एक खोखे से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, एक महिला रविवार को कार से जा रही थी। बताया गया है कि महिला शराब के नशे में धुत थी। इस दौरान उसकी तेज रफ्तार ने इन दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार दी। साथ ही राह चलते लोगों को भी चोटें आईं। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की कार के अंदर शराब की कई बोतलें पाईं गईं। इससे संदेह बढ़ गया कि उसने शराब के नशे में गलत तरीके से गाड़ी चलाई थी।

मामले की जांच में जुटी असम पुलिस

अराजकता और नुकसान से नाराज स्थानीय महिलाओं के एक गुट ने हस्तक्षेप किया और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने तक ड्राइवर का पकड़े रखा। इसके बाद डिब्रूगढ़ पुलिस की एक टीम ने महिला को पकड़ लिया और आगे की जांच के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले गई।

Leave a Reply

Refresh Page OK No thanks