आज चुनाव हुए तो BJP और इंडिया गठबंधन के बीच सीटों का फासला कितना? 2025

BJP: लोकसभा चुनावों के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP को शानदार जीत मिली है। अगर देश में अभी लोकसभा चुनाव आ जाएं, तो क्या नतीजे होंगे? इसे लेकर एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के मुताबिक, देश में अगर अभी लोकसभा चुनाव हो जाएं तो BJP आराम से सरकार बना सकती है। बीजेपी को 281 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। वहीं कांग्रेस 78 सीटें ही जीत पाएगी

अपने दम पर सरकार बना सकती है BJP

इंडिया टुडे और सीवोटर्स के सर्वे के अनुसार, अगर देश में अभी लोकसभा चुनाव होते हैं, तो BJP अपने दम पर सरकार बना लेगी। BJP 281 सीट जीत सकती है। वहीं एनडीए गठबंधन को 343 सीटों का शानदार बहुमत मिलेगा। वहीं इंडिया गठबंधन को 188 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में देशभर की 543 लोकसभा सीटों के 54 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत की गई।

किसको कितनी सीटें मिलेंगी?

पार्टी/गठबंधनकितनी सीटें
एनडीए गठबंधन343
इंडिया ब्लॉक188
अन्य12

किसे कितना वोट प्रतिशत

अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं, तो BJP के वोट शेयर में भी इजाफा होगा। सर्वे के अनुसार, बीजेपी को 40 फीसदी से ज्यादा वोट मिल सकता है

पार्टीवोट शेयर
बीजेपी40.7
कांग्रेस20.5
अन्य38.5

पीएम मोदी के कामकाज से कितने लोग खुश?

प्रधानमंत्री के कामकाज से कितने खुश हैं? जब ये सवाल लोगों से पूछा गया को 36.1 फीसदी लोगों ने कहा ‘बहुत अच्छा’, 25.7 फीसदी लोगों ने ‘अच्छा’, 15.8 फीसदी लोगों ने ‘औसत’, 8.3 फीसदी लोगों ने ‘खराब’ और 12.8 फीसदी लोगों ने ‘बहुत खराब’ बताया। यानी 60 फीसदी से ज्यादा लोग ऐसे थे, जो ये मानते हैं कि पीएम मोदी ने अच्छा या बहुत अच्छा काम किया है और वो उनके कामकाज से खुश हैं।

देश का अगला प्रधानमंत्री कौन?

नेताकितने लोगों की पसंद
नरेंद्र मोदी51.2%
राहुल गांधी24.9%
ममता बनर्जी4.8%
अमित शाह2.1%
अरविंद केजरीवाल1.2%

क्या इंडिया गठबंधन रहना चाहिए?

इसके अलावा इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या अब भी विपक्षी गठबंधन इंडिया को रहना चाहिए? इसके जवाब में करीब 65 फीसदी लोगों ने कहा कि देश में इंडिया रहना चाहिए। वहीं 25.6 लोग ऐसे थे, जिन्होंने माना कि विपक्ष को इंडिया गठबंधन को खत्म कर देना चाहिए।

Leave a Reply