कोलकाता दुष्कर्म और हत्या प्रकरण पर राष्ट्रपति से मिले बंगाल के राज्यपाल,2024

कोलकाता दुष्कर्म में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर बंगाल के राज्यपाल सीवी बोस ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। वहीं बंगाल के राज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। 15 अगस्त को राज्यपाल ने अस्पताल का दौरा करके हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों से बातचीत की थी।

कोलकाता में महिला रेजिडेंट कोलकाता दुष्कर्म और हत्या के मामले में तनावपूर्ण हालात के बीच बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजधानी दिल्ली आकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की है।

ऐसा समझा जाता है कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आरजी कर मेडिकल कालेज में हुई जघन्य वारदात को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु और उप राष्ट्रपति धनखड़ से गहन चर्चा की है। ममता बनर्जी के शासनकाल में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति को लेकर भी बंगाल के राज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मिलेंगे।

कोलकाता दुष्कर्म पुलिस की जांच को प्रभावित करने की कोशिश

यह बात भी गौर करने की है कि राज्यपाल हाल-फिलहाल की स्थितियों पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के रवैया पर अपनी आपत्ति जता चुके हैं। जब से कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कालेज की वारदात सामने आई है, बड़ी सुरक्षा खामियां सामने आई हैं। उस पर राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस कमिश्नर का बचाव करती आ रही है। कोलकाता पुलिस ने पूरे जी-जान से जांच को प्रभावित करने की कोशिश की है।

तृणमूल सरकार की किरकिरी

कोलकाता दुष्कर्म : बंगाल के राज्यपाल के गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पर तृणमूल सरकार की और किरकिरी होगी। विगत 15 अगस्त को राज्यपाल ने अस्पताल का दौरा करके हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों से बातचीत की थी।

Leave a Reply

Refresh Page OK No thanks