गोपालगंज के इस प्रखंड में स्वतंत्रता की जगह मनाया गया गणतंत्रता दिवस,2024

गोपालगंज : पूरा देश आज 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। चारों तरफ झंडा फहराया गया। राजधानी पटना के गांधी मैदान सहित बिहार के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। वहीं दूसरी ओर गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने गणतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया। जी हां, ये हम नहीं कह रहे हैं। निमंत्रण पत्र के मुताबिक प्रखंड के लोग गणतंत्रता दिवस ही मना रहे हैं।

गोपालगंज : स्वतंत्रता की जगह गणतंत्रता

है न हैरानी वाली बात। ये दावा हम नहीं बल्कि सिधवलिया प्रखंड के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा जारी किया गया एक निमंत्रण पत्र कर रहा है। दरअसल. सिधवलिया के बीडीओ रविन्द्र कुमार, सीओ यानी अंचल अधिकारी प्रीतिलता और प्रखंड प्रमुख माला देवी के नाम से एक निमंत्रण पत्र लोगों के बीच में वितरित किया गया था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वितरित किए गए इस आमंत्रण पत्र में स्वतंत्रता दिवस के जगह पर गणतंत्रता दिवस लिखा गया था, जो एक बड़ी लापरवाही है।

निमंत्रण कार्ड में गलती

निमंत्रण पत्र पर एक जगह गलती हो सकती है। लेकिन दो-दो जगहों पर स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्रता दिवस लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, इस गलती पर किसी की नजर नहीं गई। कार्ड को वैसे ही लोगों के बीच बांट दिया गया। उसके बाद भी इसमें सुधार करना और वितरण रोकने की पहल नहीं की गई। ध्यान रहे कि प्रोटोकॉल के तहत सिधवलिया प्रखंड के बीडीओ, सीओ और प्रखंड प्रमुख की ओर से सार्वजनिक और सरकारी कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भेजा जाता है। इस बार भी लोगों को भेजा गया, लेकिन एक बड़ी गलती के साथ। अभी तक स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024
    • September 19, 2024

    अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को शादी की और अब हाल ही वह पब्लिकली पहली बार साथ नजर आए। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024
    • September 19, 2024

    करोलबाग हादसा : ये जब्र भी देखा है तारीख की नजरों ने, लम्हों ने खता की थी सदियों ने सजा पाई। मुजफ्फर रज्मी का ये शेर दिल्ली के करोल बाग…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024

    करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024

    हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

    यहां थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी..ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ-2024

    पितरों का तर्पण करने गए जीजा साले की आफत में आई जान, 2024

    पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024