गोपालगंज में प्रतिष्ठित डॉक्टर की कार में मिला बच्चे का शव, जानें पूरी बात, 2024

गोपालगंज शहर के सिनेमा रोड स्थित डॉक्टर जेजे शरण की कार में 14 वर्षीय बच्चे के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कार गोपालगंज के प्रतिष्ठित चिकित्सक और फिजिशियन डॉक्टर जेजे शरण के क्लीनिक के बाहर खड़ी थी। उनकी लाल रंग की कार में एक 14 वर्षीय बच्चे का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान 14 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण के केसरिया का रहने वाला था। उसके पिता का नाम समाधान पंडित है।

गोपालगंज शहर के डॉक्टरके कार में बच्चे का शव 

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर में लोगों को सूचना मिली कि गोपालगंज के प्रतिष्ठित डॉक्टर जेजे शरण के क्लीनिक के बाहर कार में किसी बच्चे का डेड बॉडी पड़ी हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस मामले में मृतक के पिता समाधान पंडित ने बताया कि उनका बेटा 2 साल 3 महीना से डॉक्टर जेजे शरण के घर पर मजदूरी करता था। वह उनके घर पर ही रहकर काम कर रहा था। लेकिन आज सूचना मिली की उनके बेटे की अचानक मौत हो गई है।

पिता ने जताई हत्या की आशंका 

मृतक के पिता ने बताया कि उसे डॉक्टर जेजे शरण ने फोन पर सूचना दी।गोपालगंज डॉक्टर ने कहा कि उनके बेटे की मौत हो गई है। वे अपने बेटे का शव देखकर सदमे में हैं। समाधान पंडित ने बताया कि उसकी मौत कैसे हुई है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उसकी हत्या की गई है या खाने में जहर दिया गया है।

फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है या फिर बेटे की मौत कैसे हुई है? यह उनको पता नहीं है। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा स्वस्थ था। और डॉक्टर जेजे शरण के घर पर एक हजार रुपए महीना में मजदूरी करता था। शव देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे।

डॉक्टर ने साधी चुप्पी 

इस मामले में सदर गोपालगंज एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि शहर के चंद्र गोकुल रोड के पास सिनेमा रोड में एक कार में बच्चे का शव बरामद किया गया है। शव के मिलने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। बहरहाल पुलिस इस मौत के गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। इस मामले में डॉक्टर जेजे शरण से जब प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

Hathuwa Samachar

Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबर

कौन है 25 हजार की इनामी लेडी डॉन काजल खत्री? Lady Don Kajal Khatri In Hindi?
  • September 19, 2024

काजल खत्री: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को आज एक बड़ी सफलता मिली। 25 हजार रुपये की इनामी लेडी डॉन काजल खत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। काजल पर…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें
जल्द शुरू होगा सबेया एयरपोर्ट,हथुआ के लोगों को खुशखबरी-2024
  • September 1, 2024

पटना और दरभंगा एयरपोर्ट के बाद राज्य को एक और हवाई अड्डे (सबेया एयरपोर्ट) की सौगात मिल सकती है। इसके होने से पटना के सटे लोगों को हवाई यात्रा करने…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें

Leave a Reply

आपसे खबर छूट गई

शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024

करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024

हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

यहां थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी..ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ-2024

पितरों का तर्पण करने गए जीजा साले की आफत में आई जान, 2024

पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024