पति-पत्नी बेडरूम के लिए करें ये वास्तु दोष उपाय-2024

पति-पत्नी : प्यार जिंदगी को आसान बना देता है। इसका मतलब यह है कि आपका लाइफ पार्टनर अगर आपके हर सुख-दुख में आपका साथ देता है, तो आप दुख को भी मुस्कुराते हुए पार कर जाते हैं। आपकी भावनाओं को समझने वाला जीवनसाथी केवल आपका साथ ही नहीं देता बल्कि आपके भीतर सकारात्मकता का संचार भी करता है लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े जैसी समस्या शुरू हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। पति-पत्नी को अपने बीच का प्यार बढ़ाने के लिए सही दिशा में पैर करके सोना चाहिए।

सोते समय इस दिशा में पैर और सिर रखकर सोएं पति-पत्नी​

जिन पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन होती हो, उन्हें वास्तु दोष का खास ख्याल रखना चाहिए। बात करें, वास्तु शास्त्र के अनुसार सोने की दिशा की, तो सोते समय पति-पत्नी का सिर दक्षिण दिशा में और पैर उत्तर दिशा की तरफ होने चाहिए। इस उपाय से अगर बेडरूम में वास्तु दोष उत्पन्न हो रहा होता है, तो वो दूर हो जाता है। 

पूर्व दिशा की तरफ पैर करके न सोएं​

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी को पूर्व दिशा की तरफ भी पैर करके नहीं सोना चाहिए। इससे गृहक्लेश के साथ ही लाइफ पार्टनर को सेहत से जुड़ीं परेशानियां भी होने लग जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। सूर्य पूर्व से उदय होता है, इसलिए पूजा-पाठ, हवन और भोजन पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके ही किया जाता है। इस दिशा में कभी भी पैर करके नहीं सोना चाहिए। 

​पति-पत्नी को इस दिशा में लगाना चाहिए अपना बिस्तर​

लाइफ पार्टनर को अपने बीच का प्यार बढ़ाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ही अपना बिस्तर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार लाइफ पार्टनर को अपना बिस्तर या बेड दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगानी चाहिए। इससे लाइफ पार्टनर के बीच प्यार बना रहता है और वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। 

पति-पत्नी को कौन-सी तरफ सोना चाहिए​

वैसे, तो लाइफ पार्टनर जिस भी तरफ सोने में आराम महसूस करते हैं, उन्हें अपने कम्फर्ट के हिसाब से सोना चाहिए लेकिन अगर आप वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार सोना चाहते हैं, तो पति को हमेशा दाएं तरफ सोना चाहिए। जबकि पत्नी को बेड की बाएं तरफ सोना चाहिए। इससे सभी तरह के वास्तु दोष दूर हो जात हैं। 

​पति-पत्नी के खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु उपाय​

  • लाइफ पार्टनर को खुशहाल वैवाहिक जीवन बिताने के लिए कुछ और वास्तु के उपाय करने चाहिए। जैसे, अपने बेडरूम की दीवारों पर हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।
  • जिस पति-पत्नी को गुस्सा ज्यादा आता है, उन्हें अपने घर में नमक के पानी से पोंछा लगाना चाहिए। पोंछे वाले पानी में दो चुटकी नमक डालकर इस पानी को घर में पोंछा लगाने के लिए प्रयोग करें। ​

Hathuwa Samachar

Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबर

गया पितृपक्ष मेला 2024: 117 सुपर जोन, 43 जोन और 324 सेक्टर, श्रद्धालुओं को फायदा होगा?
  • September 15, 2024

गया: मोक्ष स्थली के रूप में चर्चित बिहार के गया में पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश के लाखों लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की मुक्ति के लिए पिंडदान करने आते हैं। श्रद्धालुओं…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें
17 या 18 सितंबर! कब शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष? Pitru Paksha 2024
  • September 10, 2024

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान यदि पितरों का तर्पण व श्राद्ध किया जाए तो उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वह प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं. हर…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें

Leave a Reply

आपसे खबर छूट गई

शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024

करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024

हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

यहां थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी..ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ-2024

पितरों का तर्पण करने गए जीजा साले की आफत में आई जान, 2024

पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024