पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024

स्थानीय सांसद पप्पू यादव के कार्यकर्ता मो. साजिद को जमीन विवाद में गोली मार दी गई। बुधवार देर रात करीब 11 बजे मरंगा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास यह घटना घटी। साजिद अपने तीन दोस्तों के साथ चाय पी रहा था, तभी कुछ बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। साजिद को गोली हाथ में लगी और पेट में जाकर धंस गई। गंभीर हालत में उसे पहले पूर्णिया GMCH ले जाया गया, फिर मैक्स 7 रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं और अपराधियों की पहचान कर ली है। फिलहाल साजिद का इलाज पूर्णिया मैक्स 7 में जारी है।

पप्पू समर्थक को मारी गोली 

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साजिद अपने दोस्तों के साथ चाय और सिगरेट पी रहा था। तभी रोड के उस पार से कुछ बदमाश आते दिखाई दिए। एक की पहचान प्रमोद सिन्हा और दूसरे की पहचान मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई। प्रमोद ने साजिद पर बांस से हमला किया और फिर गोली चला दी। सांसद पप्पू यादव के कार्यकर्ता सैयूब आलम ने बताया कि कुछ लोग कार से उतरकर मारपीट करने लगे और कई राउंड फायरिंग की। यह सभी जमीन ब्रोकर हैं जो शहर में गुंडागर्दी करते हैं।

पुलिस ने लिया संज्ञान

घटना के बाद सांसद पप्पू यादव ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में जमीन माफिया के द्वारा अपराधी घटनाएं को अंजाम दी जाती है, जिस पर रोक लगाने की जरूरत है। संबंधित थाने के थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए हैं और अपराधियों की पहचान कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा

Leave a Reply

Refresh Page OK No thanks