भागलपुर में सिपाही पत्नी की लाइफ में किसी और की एंट्री… बिछ गई लाशें!2024

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां पर महिला सिपाही और उसके दो छोटे बच्चों सहित चार लोगों की हत्या कर दी गई। इसके बाद पति ने खुदकुशी कर ली। यह घटना भागलपुर पुलिस लाइन स्थित उनके सरकारी आवास में हुई। मृतक पंकज ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी नीतू कुमारी के कथित अवैध संबंधों का हवाला देते हुए बताया है कि उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया।

भागलपुर पुलिस लाइन की घटना

घटना भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास संख्या CB-38 में हुई। पुलिस को घटनास्थल से नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे शिवांश (साढ़े चार साल) और श्रेया (साढ़े तीन साल), और नीतू की सास आशा देवी (65) के शव मिले। सभी की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। नीतू के पति पंकज का शव उसी घर में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया।

मंगलवार सुबह 9 बजे मिली घटना की जानकारी

घटना की जानकारी सबसे पहले सुबह करीब 9 बजे उस समय हुई जब दूधवाला नीतू के घर दूध देने गया था। दरवाजा न खुलने पर उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का खौफनाक मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। शवों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उनकी हत्या देर रात की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। रेंज डीआईजी विवेकानंद, सीनियर एसपी आनंद कुमार, सिटी एसपी राज सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

सुसाइड नोट भी मिला

भागलपुर पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसे कथित तौर पर पंकज ने लिखा था। सुसाइड नोट में पंकज ने अपनी पत्नी नीतू पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि मेरी पत्नी नीतू के किसी और से अवैध संबंध थे। पहले मेरी मां और फिर मेरे बच्चों की हत्या की। फिर गुस्से में आकर मैंने उसे मार डाला और अब मैं भी आत्महत्या कर रहा हूं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट में लिखी बातों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

दोनों ने किया था प्रम विवाह

जानकारी के अनुसार, नीतू मूल रूप से बक्सर जिले के नया बाजार स्थित तातो मोहल्ले की रहने वाली थी, जबकि पंकज भोजपुर जिले के आरा का रहने वाला था। दोनों की शादी प्रेम विवाह था जो अंतरजातीय था। बताया जा रहा है कि बक्सर मॉल में नौकरी करने के दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे, और बाद में शादी भी कर ली। शादी के बाद नीतू की बिहार पुलिस में नौकरी लग गई। तब से नीतू और पंकज, परिवार के साथ भागलपुर ही रह रहे थे। नीतू पुलिस ऑफिस के आरटीआई शाखा में कार्यरत थीं, जबकि पंकज बेरोजगार था।

अक्सर होते रहता था झगड़ा

पड़ोसियों के मुताबिक, पंकज और नीतू के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस को आशंका है कि आपसी विवाद के चलते ही यह वीभत्स वारदात हुई होगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। वे जल्द ही मामले को सुलझा लेंगे और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    रोहतास जिला के सदर अस्पताल में आग लगने से इलेक्ट्रिशियन झुलसा-2024
    • September 18, 2024

    बिहार के रोहतास में सदर अस्पताल के मातृ शिशु वार्ड में आग लगने से अस्पताल कर्मी इलेक्ट्रिशियन झुलस गया. जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    गोपालगंज में गांजा चोर को मिली तालिबानी सजा, 2024
    • September 18, 2024

    बिहार के गोपालगंज में एक युवक को तालिबानी सजा दी गयी. गांजा चोरी करने के आरोप में कसाई मोहल्ले में आरोपित के हाथ की चार उंगलियों को काट दिया गया.पीड़ित…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024

    करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024

    हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

    यहां थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी..ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ-2024

    पितरों का तर्पण करने गए जीजा साले की आफत में आई जान, 2024

    पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024