राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) केरल की बैठक के बाद संघ ने दिए समर्थन के संकेत-2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने जातीय जनगणना को राजनीति से दूर रखने को कहा है। केरल के पलक्कड़ में आयोजित तीन दिवसीय बैठक के आखिरी दिन संघ ने जातीय जनगणना की गेंद सरकार के पाले में डाल दी। संघ ने अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि अगर पिछड़े समाज के कल्याण के लिए जातीय जनगणना करने की जरूरत है तो सरकार इसे करा सकती है। मगर इसका चुनावी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में जाति एक संवेदनशील मुद्दा है और यह राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना सिर्फ उन समुदायों और जातियों के कल्याण के लिए ही होना चाहिए। चुनाव प्रचार में इसका राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। आंबेडकर ने कहा कि बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा और देश में महिला के खिलाफ उत्पीड़न पर विस्तार से चर्चा हुई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) :जाति की राजनीति की चुनौती 

पलक्कड़ में आरएसएस की बैठक के तीसरे दिन जातीय राजनीति से मुकाबले के लिए फिर हिंदुत्व का खाका तैयार किया गया। इस बैठक में बीजेपी समेत 32 अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस के सभी संगठनों की यह पहली कोर्डिनेशन बैठक है। बैठक में जातीय राजनीति और सामाजिक चुनौतियों से मुकाबले के लिए पंच परिवर्तन का आह्वान किया गया।

बैठक में यह तय किया गया कि देश के लोगों को अपने राष्ट्र के गौरव के साथ कर्तव्यों के लिए भी तैयार करना जरूरी है, इसके लिए पंच परिवर्तन का संकल्प लिया गया। बैठक में नागरिक कर्तव्य, कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय स्वत्व देशव्यापी परिवर्तन अभियान चलाने पर सहमते बनी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS): बांग्लादेश पर भी हुई चर्चा 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राष्ट्रीय समन्वय सम्मेलन में बंगाल में हिंदुओं के उत्पीड़न पर लंबी चर्चा हुई। आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि समन्वय बैठक में बांग्लादेश की स्थिति पर विभिन्न संगठनों ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह बहुत संवेदनशील मुद्दा है। बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को लेकर हर कोई चिंतित है।

आरएसएस ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश सरकार के साथ बातचीत करने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय बैठक में कोलकाता रेप केस और महिला अपराध पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) सम्मेलन में पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना की निंदा की गई तथा इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया गया। सुनील आंबेकर ने सोमवार को बताया कि अत्याचार का शिकार होने वाली महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए कानूनों और दंडात्मक कार्रवाइयों की समीक्षा करने की जरूरत है

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    Monkeypox: मंकीपॉक्स, दिल्ली के बाद अब केरल में भी मिला केस-2024
    • September 19, 2024

    Monkeypox: मंकीपॉक्स, दिल्ली के बाद अब केरल में भी मिला केस-2024 केरल स्वास्थ्य विभाग ने बताया, मलप्पुरम में इलाज करा रहे 38 वर्षीय एक व्यक्ति में एमपॉक्स मंकीपॉक्स संक्रमण की…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    भरतपुझा नदी पर बनने जा रहे पुल के खिलाफ केरल हाई कोर्ट पहुंचे मेट्रो मैन-2024
    • September 12, 2024

    केरल में अब एक नया विवाद सामने आया है। भरतपुझा नदी पर बनने वाले तिरुनावाया-तावनूर पुल का निर्माण पर फिलहाल ब्रेक लग सकता है। रविवार से इसका निर्माण शुरू होना…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024

    करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024

    हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

    यहां थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी..ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ-2024

    पितरों का तर्पण करने गए जीजा साले की आफत में आई जान, 2024

    पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024