राहुल गांधी को विभीषण बताया, कहा- कोई भी विदेश जाकर ऐसा नहीं बोल सकता-2024

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस के वरीय नेता और सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अपने देश के बारे में दूसरे देशों में यह नहीं बोलना चाहिए था। अपने देश के प्रति सब लोग ईमानदार है, कोई भी देशभक्त ऐसा नहीं कह सकता है। राहुल गांधी अपने देश के नहीं विदेशों के नेता हैं।

यही कारण है कि विदेशों में जाकर राहुल गांधी हिंदुस्तान के बारे में ऐसा बोलते हैं। कोई हिन्दुस्तानी ऐसा नहीं बोल सकता है तो राहुल गांधी को भी नही बोलना चाहिए। वह विपक्ष के नेता हैं। उन्हें सांसद में बोलना चाहिए। राहुल गांधी घर का भेदी लंका ढाए वाला काम कर रहे हैं।

विदेशों में जाकर राहुल गांधी हिंदुस्तान के बारे में ऐसा बोलते हैं

दरअसल, बीते हफ्ते राहुल की अमेरिका यात्रा के दौरान उनके दिए बयानों पर जमकर हंगामा मचा रहा। जातिगत जनगणना से लेकर आरक्षण तक के मुद्दे पर विवाद हुआ। भारत विरोधी अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से उनकी मुलाकात पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ। 

राहुल गांधी ने कहा था कि ‘जब भारत एक निष्पक्ष जगह बन जाएगा तो कांग्रेस आरक्षण खत्म करने पर विचार करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि भारत अभी निष्पक्ष जगह नहीं है। भारत में 90 फीसदी आबादी दलित, पिछड़ों और आदिवासियों की है, जो खेल में शामिल ही नहीं हैं।’केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त किया है।

बताया कि विष्णुपद कॉरिडोर, महाबोधी कॉरिडोर, भुवनेश्वर से कोलकाता एक्सप्रेसवे, ओद्योगिक पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की उपयोगिता और बढ़ जाएगी। 

गया वासियों को दो और वंदे भारत ट्रेन की सौगात 

बता दें कि रेल मंत्रालय द्वारा गया वासियों को दो और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। गया जंक्शन से पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। गया हावड़ा वंदे भारत और वाराणसी देवघर वंदे भारत को पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया हैं।

इस अवसर पर गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर कार्यक्रम आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार समेत कई नेता और रेलवे के अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावे गया जंक्शन पटना रांची वंदे भारत और रांची वाराणसी वंदे भारत का परिचालन पहले से हो रहा है।

वहीं पटना टाटा पटना वंदे भारत का भी शुभारंभ रविवार को किया गया है। दो और वंदे भारत के साथ अब गया रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा।

इन दिनों से रेल यात्रियों को मिलेगा वंदे भारत ट्रेन की सुविधा 

वहीं पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि 18 सितंबर से ट्रेन संख्या 22303/22304 हावड़ा गया हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन गया और हावड़ा से गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन ही परिचालन होगा।

जो दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा रुकते हुए गया जंक्शन पहुंचेंगी। वहीं 16 सितंबर से ट्रेन संख्या 22500/22499 वाराणसी देवघर वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा। उक्त ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी से डीडीयू, सासाराम, गया, नवादा, किऊल, जेसीडीह, देवघर जंक्शन पहुंचेगी।

वहीं उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गया और हावड़ा के बीच अत्याधुनिक व विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन का शुभारंभ किया गया है।

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    आज का मौसम 19 सितंबर 2024: यूपी में आफत तो दिल्ली में राहत की बारिश,
    • September 19, 2024

    मौसम : देशभर में एक बार फिर से बरसात का सिलसिला शुरू हो गया है। दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक में बीते दो दिनों से खूब बरसात हो रही है। जिसकी…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    कौन है 25 हजार की इनामी लेडी डॉन काजल खत्री? Lady Don Kajal Khatri In Hindi?
    • September 19, 2024

    काजल खत्री: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को आज एक बड़ी सफलता मिली। 25 हजार रुपये की इनामी लेडी डॉन काजल खत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। काजल पर…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    अनंत-राधिका की शादी के दो महीने बाद अनन्या पांडे ने खोल दिए अंदर के राज-2024

    अनंत-राधिका की शादी के दो महीने बाद अनन्या पांडे ने खोल दिए अंदर के राज-2024

    पीएम मोदी सरकार लगाएगी 5 करोड़ Wi-Fi हॉटस्पॉट, हर गली-नुक्कड़ पर मिलेगा सस्ता Unlimited Internet-2025

    पीएम मोदी सरकार लगाएगी 5 करोड़ Wi-Fi हॉटस्पॉट, हर गली-नुक्कड़ पर मिलेगा सस्ता Unlimited Internet-2025

    आज का मौसम 19 सितंबर 2024: यूपी में आफत तो दिल्ली में राहत की बारिश,

    आज का मौसम 19 सितंबर 2024: यूपी में आफत तो दिल्ली में राहत की बारिश,

    कौन है 25 हजार की इनामी लेडी डॉन काजल खत्री? Lady Don Kajal Khatri In Hindi?

    कौन है 25 हजार की इनामी लेडी डॉन काजल खत्री? Lady Don Kajal Khatri In Hindi?

    Pavel Durov Telegram App Case: टेलीग्राम एप के सीईओ पावेल ड्यूरोव पर फ्रांस की अदालत ने आरोप तय किए, दोषी पाए जाने पर हो सकती है 10 साल की कैद

    Pavel Durov Telegram App Case: टेलीग्राम एप के सीईओ पावेल ड्यूरोव पर फ्रांस की अदालत ने आरोप तय किए, दोषी पाए जाने पर हो सकती है 10 साल की कैद

    Jio Netflix Plans Update: जियो ने फिर बढाई रिचार्ज प्लान्स की कीमतें, नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान्स हुए महंगे, जानिए किसको होगा घाटा?-2024

    Jio Netflix Plans Update: जियो ने फिर बढाई रिचार्ज प्लान्स की कीमतें, नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान्स हुए महंगे, जानिए किसको होगा घाटा?-2024