शादी के नौ माह बाद ही घर में लटकता मिला विवाहिता का शव-2024 

शादी के नौ महीने बाद ही विवाहिता का शव रानीगंज के ओल्ड एगरा के चासापाड़ा स्थित उसके घर में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। विवाहिता नुपुर नाथ के मायके वालों ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला के पति, सास व ससुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

26 वर्षीय बेटी नुपुर की शादी पड़ोस के ही रमेन मंडल नामक शिक्षक से हुई थी। दोनों में काफी लंबे समय से घनिष्ठता थी। दोनों परिवार की रजामंदी से 14 दिसंबर 2021 को उनका विवाह संपन्न हुआ था। हालांकि रमन मंडल के परिवार वालों ने उस समय किसी से पैसे की मांग नहीं की,

नुपुर की शादी पड़ोस के ही रमेन मंडल नामक शिक्षक से हुई

लेकिन बाद में बार-बार पैसे की मांग करने लगे। दावा किया कि रमन ने बार-बार उनकी बेटी पर कई तरह से शक किया। यहां तक कि उनकी यातना इतनी चरम पर पहुंच गई कि एक बार उनकी बेटी को अपने पिता के घर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। बाद में उसे फिर से वापस ससुराल ले आया गया।

लड़की के परिवार का दावा है कि इसके बावजूद प्रताड़ना चरम पर पहुंच गई। नुपुर के घर वाले का आरोप है कि रमन के परिवार वालों ने शुक्रवार को उसकी बेटी को बेरहमी से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। इस संबंध में नुपुर के पिता समर नाथ ने रानीगंज थाने में पति रमेन मंडल,

उसके पिता पतित पाबन मंडल और उसकी पत्नी और उसके दादा काशीनाथ मंडल और दादी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। मालूम हो शादी कि इस घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट स्तर पर जांच कराई गई। पुलिस ने इस घटना में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Refresh Page OK No thanks