हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

पत्नी की हत्या : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। फोरेंसिक टीम के साथ बेलघाट थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह शव के पास ही हथौड़ा लेकर बैठा हुआ मिला। सास की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

घटना शनिवार को सुबह की है। बेलघाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के रहने वाले नकुल गुप्ता की शादी वर्ष 2016 में बांसगांव निवासी सोनी गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही नकुल अपनी पत्नी पर शक करता था। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद भी होता था। दोनों परिवार के लोगों के बीच कई बार पंचायत भी हुई थी। शनिवार की सुबह एक बार फिर विवाद होने पर नकुल ने हथौड़े से सोनी के सर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय 5 वर्षीय बेटी दरवाजे पर ही खेल रही थी। जब पुलिस पहुंची तो उसे जानकारी हुई।

पहले भी पत्नी की हत्या पर किया था हमला

मृतका की मां ने तहरीर में लिखा है कि नकुल ने पहले भी कई बार बेटी पर हमला किया था। आए दिन प्रताड़ित करता था, लेकिन मैं हमेशा अपनी बेटी को समझा बुझाकर शांत करा देती थी। बता दें कि नकुल काम के सिलसिले में विदेश रहता था। डेढ़ वर्ष पहले वह पहली बार अपने गांव वापस आया था। कुछ महीने बाद ही वापस विदेश चला गया।

पति को भेजा गया जेल

इस बीच उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी न किसी से फोन पर बात करती है। शक होने पर वह दोबारा गांव लौट आया। विदेश रहने के दौरान दोनों के बीच फोन पर भी विवाद होता रहता था। सोनी की 5 वर्षीय बेटी को वह अपने साथ ले गई है।एसपी साउथ जितेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी पति के अनुसार पत्नी का संबंध किसी और से होने के शक में उसने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Leave a Reply

Refresh Page OK No thanks