हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को प्रदेश में सात और कोरोना मरीज मिले। गुरुग्राम में तीन और फरीदाबाद तथा पंचकूला में दो-दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। प्रदेश में अभी तक छह जिलों में कुल 45 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 15 ठीक हो चुके हैं।अब तक सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 19 और फरीदाबाद में 16 मरीज मिले हैं। करनाल में पांच, पंचकूला में तीन और यमुनानगर तथा हिसार में एक-एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। यमुनानगर में मरीज को अस्पताल में रखा गया है।
हरियाणा में कोरोना मरीजों की स्थिति
जिला -नए पाजिटिव केस मिले -सक्रिय केस -अब तक कुल मरीज मिले -ठीक हुए
गुरुग्राम -3 -12 -19 -7फरीदाबाद -2 -10 -16 -6 करनाल -0 -3 -5 -2यमुनानगर -0 -1 -1 -0हिसार -0 -1 -1 -0पंचकूला -2 -3 -3 -0कुल -7 -30 -45 -15