10 बड़े विमान हादसे जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया

विमान हादसे :- गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट (Air India Plane Crash) के पास लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने हादसे से कुछ मिनट पहले ही उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से 230 यात्री थे।

हादसे के बाद से ही राहत-बचाव का कार्य जारी है, लेकिन अहमदाबाद में हुई इस घटना ने हवाई यात्रा की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ समय में टेक्नोलॉजी और एविएशन इंजीनियरिंग में हुए कई एडवांसमेंट के बावजूद विमान हादसे होते रहे हैं और अक्सर इसकी वजह कई रोके जा सकने वाली गलतियां होती हैं।

तुर्की एयरलाइंस क्रैश , विमान हादसे (1974)

1974 में टर्किस एयरलाइंस का विमान 981 पेरिस के बाहर क्रैश हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि विमान में सवार सभी 346 लोगों की मौत हो गई थी। यह बोइंग का 747 एयरक्राफ्ट था। जांच में पता चला कि हादसा कार्गो डोर फेलियर की वजह से हुआ था।

टेनेरिफ एयरपोर्ट हादसा , विमान हादसे (1977)

इसे विमान हादसों की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक माना जाता है। स्पेन के टेनेरिफ एयरपोर्ट पर मिसकम्युनिकेशन की वजह से दो बोइंग 747 विमान रनवे पर ही टकरा गए थे। इस हादसे में 583 लोगों की मौत हुई थी।

सऊदिया फ्लाइट 163 (1980)

पाकिस्तान के कराची से उड़कर सऊदिया फ्लाइट 163 जेद्दाह से होकर रियाद जा रही थी। विमान ने जैसे ही जेद्दाह एयरपोर्ट से उड़ान भरी, इसमें आग लग गई। इसके बाद प्लेन ने इमरजेंसी लैंडिंग कर भी ली थी, लेकिन क्रू मेंबर्स लोगों को बाहर नहीं निकाल पाए और सभी 287 पैसेंजर और 14 क्रू की मौत हो गई थी।

एअर इंडिया (1985)

एअर इंडिया की फ्लाइट 182 आतंकवादियों की बमबारी का निशाना बन गई थी। आयरलैंड के कोस्ट पर इस विमान पर बमबारी की गई और विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए थे। इस बमबारी की जिम्मेदारी एक आतंकी संगठन ने ली थी।

जापान एयरलाइन क्रैश (1985)

1985 में जापान एयरलाइन का एयरक्राफ्ट 123 क्रैश हो गया था। विमान के रियर प्रेशर बल्कहेड में स्ट्रक्चर फेलियर की वजह से यह दुर्घटना का शिकार हो गया और करीब 520 लोहों की मौत हो गई थी।

ईरान एयर फ्लाइट (1988)

1988 में ईरान के तेहरान से दुबई जा रहा एयरबस ए300 पर मिसाइल अटैक कर दिया गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 290 लोगों की मौत हो गई थी। ईरान के इतिहास का यह सबसे भयानक विमान हादसा था

चरखी दादरी क्रैश (1996)

हरियाणा के चरखी दादरी में मिड एयर दो विमानों की जबरदस्त टक्कर हो गई थी। यह टक्कर कजाकिस्तान एयरलाइंस और सऊदी अरब एयरलाइंस के विमानों के बीच हुई थी। इसमें 349 लोग मारे गए थे।

अमेरिकन एयरलाइंस क्रैश (2001)

2001 में न्यूयॉर्क के क्वींस में मैकडॉनेल डगलस MD-82 क्रैश हो गया था। हादसे की वजह टर्बुलेंस के दौरान ज्यादा रडर इनपुट और कंट्रोल खो जाना था। इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हुई थी।

एयर फ्रांस फ्लाइट क्रैश (2009)

एयर फ्रांस का विमान 447 अटलांटिक महासागर में क्रैश हो गया था। जांच में एयरस्पीड की गलत रीडिंग और पायलट की गलती सामने आई थी। हादसे में सभी 228 लोगों की जान चली गई थी।

मलेशिया एयरलाइंस क्रैश (2014)

2014 में मलेशिया एयरलाइंस का बोइंग 777 यूक्रेन के ऊपर मार गिराया गया था। इसकी वजह क्या था, यह अभी तक स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। माना जाता है कि विमान मिसाइल अटैक का शिकार हो गया था। इसमें 298 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Refresh Page OK No thanks