EPFO USERS, रिटायरमेंट के बाद आपको कितना मिलेगा पेंशन? 

EPFO USERS को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा मिलती है। अगर आप भी ईपीएफओ में निवेश करते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको एक फॉर्मूला के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से कैलकुलेट कर सकते हैं कि आपको रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी। इसके अलावा हम पेंशन से जुड़े कुछ नियमों के बारे में भी जानते हैं

प्राइवेट नौकरी करने वालों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ उठाने के लिए ईपीएफओ (EPFO) की सुविधा मिलती है। कर्मचारी पेंशन योजना (EPFO USERS) एक तरह की रिटायरमेंट स्कीम है। इसमें यूजर को हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होती है, जिस पर सरकार द्वारा ब्याज दिया जाता है और इस तरह रिटायरमेंट तक यूजर के पास एक मोटा फंड इकट्ठा हो जाता है

ईपीएओ में कर्मचारी को अपनी बेसिक सैलरी के साथ महंगाई भत्ता का 12 फीसदी हिस्सा जमा करना होता है। जितनी राशि कर्मचारी द्वारा जमा किया जाता है उतना ही कंपनी द्वारा जमा किया जाता है। आपको बता दें कि कंपनी द्वारा योगदान राशि को दो हिस्सों में बांटा जाता है। योगदान राशि का 8.33 फीसदी हिस्सा कर्मचारी पेंशन स्कीम (EPFO USERS) में जाता है और 3.67 फीसदी हिस्सा ईपीएफ में जाता है

EPFO USERS के मन में हमेशा एक सवाल बना रहता है कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें ईपीएस योजना के तहत कितना पेंशन मिलेगा? आज हम आपको एक फॉर्मूला के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से पेंशन कैलकुलेट कर सकते हैं

फॉर्मूला जानने से पहले आपको बता दें कि पेंशन का लाभ पाने के लिए कर्मचारी को कम से कम 10 साल तक ईपीएस में योगदान देना होता है। इसका मतलब है कि 10 साल तक नौकरी करना जरूरी है। वही मैक्सिमम पेंशनेबल सर्विस 35 साल है

EPFO USERS : कैसे कैलकुलेट करें पेंशन

EPS= औसत सैलरी x पेंशनेबल सर्विस/ 70

औसत सैलरी= बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता है।

पेंशेबल सर्विस= आप कितने साल से नौकरी कर रहे हैं।

इसे ऐसे समझिए कि आपकी औसत सैलरी 15,000 रुपये है और आपन 35 साल नौकरी की है तो आप आसानी से फॉर्मूला की मदद से निकाल सकते हैं कि आपको कितनी पेंशन मिलेगी।

फॉर्मूला के अनुसार औसत सैलरी x पेंशनेबल सर्विस/ 70 यानी 15000 x35 / 70 = 7,500 रुपये प्रति महीने की पेंशन मिलेगी।

एक बात का ध्यान रखें कि यह फॉर्मूला 15 नवंबर 1995 के बाद संगठित क्षेत्र में काम करने कर्मचारियों के लिए है। इससे पूर्व कर्मचारियों के लिए नियम अलग है

इन नियमों का रखें ध्यान

EPFO USERS : 58 साल के कर्मचारी को ही पेंशन का लाभ मिलता है। लेकिन Early Pension के ऑप्शन सेलेक्ट करने पर उन्हें पहले भी पेंशन का लाभ मिल सकता है। Early Pension में 50 साल की उम्र में पेंशन का लाभ मिलता है। हालांकि, Early Pension में 4 फीसदी की कटौती के साथ पेंशन मिलती है।

इसे ऐसे समझिए कि अगर आप 56 की उम्र में Early Pension का ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं तो आपको मूल राशि में 92 फीसदी ही अमाउंट पेंशन के तौर पर मिलेगी। वहीं, 58 साल के बाद आपको सामान्य पेंशन राशि मिलेगी

Hathuwa Samachar

Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबर

अनंत-राधिका की शादी के दो महीने बाद अनन्या पांडे ने खोल दिए अंदर के राज-2024
  • September 19, 2024

अनंत-राधिका मर्चेंट की शादी को करीब दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। मुकेश और नीता के लाडले की वेडिंग के चर्चे दुनियाभर में हुए। इससे जुड़े कई…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें
दुर्गापुर में उच्च गुणवत्ता वाली आईटी सेवाओं की आवश्यकता है? तो अब चिंता की कोई बात नहीं है!
  • August 8, 2024

आपके लिए यहां है। गिटाकार्ट, दुर्गापुर की प्रमुख वेबसाइट डेवलपर, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपर और सभी प्रकार के आईटी उत्पाद आपूर्तिकर्ता के रूप में उभर कर सामने आई है।वेबसाइट और मोबाइल…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें

Leave a Reply

आपसे खबर छूट गई

शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024

करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024

हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

यहां थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी..ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ-2024

पितरों का तर्पण करने गए जीजा साले की आफत में आई जान, 2024

पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024