Google Gemini: गूगल जेमिनी एआई में रोलआउट हुए दो शानदार फीचर्स, 2024

भारत में काफी तेजी से एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का दायरा बढ़ रहा है। गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनी अपने एआई गूगल जेमिनी को लगातार बेहतर कर रही है। इसी क्रम में गूगल जेमिनी एआई में दो नए फीचर्स रोलआउट हुए हैं। गूगल जेमिनी एआई में पहला फीचर ‘गो लाइव विद जेमिनी’ के जरिए आसानी से चैटबॉट के साथ गूगल वर्कप्लेस यूजर्स एकदम असली बातचीत कर सकते हैं।

इसके साथ ही यूजर्स गूगल जेमिनी के अंदर ही यूजर्स अतिरिक्त जानकारी का एक्सेस भी ले पाएंगे। गूगल जेमिनी एआई के जरिए यूजर्स आसानी से फोन पर ही अच्छी जानकारी वो भी अंग्रेजी भाषा में हासिल कर पाएंगे।चैटबॉट के साथ आसान हो जाएगी बातचीत

गूगल जेमिनी एआई चैटबॉट्स का डेस्कटॉप अपडेट फ्लेश्ड हो गया है। कंपनी ने कहा कि गूगल जेमिनी एडवांस में यूजर्स के बातचीत के स्टाइल को एडॉप्ट किया जाएगा। साथ ही यह यूजर्स के सभी सवालों के जवाब भी दे पाएगा। गूगल ने इस अपडेट पर कहा कि इस फीचर के जरिए यूजर्स को आसानी से और पहले से बेहतर ढंग से जानकारी मिलेगी। साथ ही इस सुविधा की वजह से यूजर्स का काफी समय भी बचेगा। 


गूगल ने बताया है कि अक्सर यूजर्स एक बार में किसी विषय के बारे में सही से नहीं जान पाते हैं। ऐसे में यूजर्स आसानी से एक बार फिर से उस मुश्किल विषय के बारे में चैटबॉट के साथ बातचीत कर सकते हैं। यूजर्स इस चैटबॉट की मदद से नए बिजनेस आइडिए औऱ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत कर सकते हैं।

गूगल जेमिनी के पिछले अपडेट की जानकारी

Google Gemini के पिछले अपडेट में गूगल ने दावा किया था कि इस अपडेट के बाद यूजर्स को 50 फीसदी ज्यादा तेजी से सवाल का जवाब मिलेगा। इसमें Google Gemini 1.5 फ्लेश मॉडल यूजर्स की काफी मदद करेगा। गूगल ने यह भी दावा किया था कि इस नए अपडेट से लेटेंसी रेट में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। 

इन यूजर्स को मिलेगा नया अपडेट का फायदा

गूगल ने बताया है कि नए अपडेट का फायदा गूगल वर्कप्लेस सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को मिलेगा। ऐसे यूजर्स आसानी से जेमिनी की अतिरिक्त जानकारी का एक्सेल ले पाएंगे।

साथ ही पैराग्राफ के आखिर में यूजर्स को मदद के लिए लिंक भी मिलेंगे। गूगल के मुताबिक, कंटेंट से संबंधित लिंक देने से गूगल सब्सक्राइबर यूजर्स को अतिरिक्त जानकारी मिल सकेगी। इस फीचर के जरिए यूजर्स का काफी काम आसान हो जाएगा।

Leave a Reply

Refresh Page OK No thanks