Gopalganj SP के एक्शन से विभाग में हड़कंप, बिहार में एक साथ 53 पुलिस अधिकारियों पर FIR, 2025

Gopalganj SP: जिले में पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचाने वाली एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। Gopalganj SP अवधेश दीक्षित ने लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप में 53 पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। यह कार्रवाई उन पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर की गई है, जिन्होंने जांचकर्ता होने के बावजूद मामलों का प्रभार ड्यूटी पर तैनात अन्य अधिकारियों को नहीं सौंपा था। एसपी अवधेश दीक्षित ने इस संबंध में जिले के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके तहत गुरुवार को जिले के चार थानों में कुल 53 पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

Gopalganj SP के एक्शन से विभाग में हड़कंप, बिहार में एक साथ 53 पुलिस अधिकारियों पर FIR, 2025

चार थानों में दर्ज हुई एफआईआर

कुचायकोट थाना: यहां 11 अनुसंधानकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार मिश्रा, अवधेश कुमार सहित अन्य पीएसआई और एएसआई शामिल हैं।

गोपालपुर थाना: तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें एक पीटीसी और दो पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हैं।

बरौली थाना: सबसे अधिक 36 पुलिस अधिकारियों पर यहां एफआईआर दर्ज की गई। इसमें इंस्पेक्टर सोमरू राम, कई पीएसआई और पीटीसी का नाम शामिल है।

गोपालगंज में पहली बार हुआ ऐसा मामला

गोपालगंज में यह पहला मौका है जब Gopalganj SP के निर्देश पर इतने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई हो। इस कदम से जिले के पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि इस सख्त कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में बदलाव आ सकता है।

पुलिस अधिकारियों में बेचैनी

एफआईआर के बाद पुलिस अधिकारी अब लंबित मामलों का प्रभार समय पर सौंपने को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। Gopalganj SP अवधेश दीक्षित का यह कदम जिले में पुलिस की जवाबदेही और अनुशासन को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। बहरहाल, इस कार्रवाई ने जहां पुलिस विभाग में हलचल मचाई है, वहीं इससे प्रशासनिक सुधार की उम्मीद भी जागी है।

Leave a Reply