Gopalganj SP के ‘कड़क’ तेवर से पुलिस महकमे में हड़कंप, 11 पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरना तय!

बिहार के Gopalganj जिले के कुचायकोट थाने में 11 पुलिसवालों पर केस दर्ज हुआ है। यह मामला Gopalganj SP के आदेश पर दर्ज किया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने अपने पहले के मामलों का प्रभार सही तरीके से नहीं सौंपा। ट्रांसफर के बाद भी उन्होंने जिम्मेदारी नहीं निभाई। इससे कई मामलों की जांच प्रभावित हुई है।

कुचायकोट थाने में एफआईआर

कुचायकोट थाने में अपर थानाध्यक्ष और प्रभारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार के बयान के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने दैनिक रिपोर्ट और थाने के रिकॉर्ड देखकर यह पाया कि कई पुलिसकर्मी ट्रांसफर के बाद भी अपने पुराने मामलों का प्रभार नहीं सौंपे। उन्हें कई बार नोटिस भी दिया गया, लेकिन फिर भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इससे कई मामलों की जांच अधर में लटकी रह गई।

इन पुलिस अधिकारियों पर FIR

जिन पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज हुआ है, उनमें SI सुमन कुमार मिश्रा, SI अवधेश कुमार, सअनी कृष्णा तिवारी, पुअनि शंभू मांझी, पुअनि रितेश कुमार सिंह, सअनी रामवृक्ष पासवान, सअनी अर्जुन प्रसाद, सअनी अजय कुमार, पुअनि भगवान तिवारी, सअनी विनोद कुमार और पुअनि अंबिका प्रसाद मंडल शामिल हैं। इन सभी पर लापरवाही का आरोप है। इस मामले की जांच SI विवेक कुमार पटेल कर रहे हैं।

Gopalganj SP के आदेश पर कार्रवाई

बताया जा रहा है कि Gopalganj SP एसपी अवधेश दीक्षित के आदेश पर इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अगर जांच में रिपोर्ट सही पाया गया तो इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

1 thought on “Gopalganj SP के ‘कड़क’ तेवर से पुलिस महकमे में हड़कंप, 11 पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरना तय!”

Leave a Reply