Kolkata Doctor तत्काल बुलाएं कैबिनेट की बैठक’, राज्यपाल ने दी CM को नसीहत-2024

Kolkata Doctor : सरकारी आरजीकर अस्पताल में महिला डाक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में लोगों द्वारा लगातार की जा रही न्याय की मांग के मद्देनजर राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तत्काल मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की आपातकालीन बैठक बुलाने और इस मुद्दे पर चर्चा करने का निर्देश दिया है। राजभवन के सूत्र ने यह जानकारी दी।

राज्य सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती: राज्यपाल 

राज्यपाल ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार को कोलकाता पुलिस के आयुक्त विनीत गोयल को हटाने की लोगों की मांग पर फैसला करना चाहिए। बोस ने कहा है कि राज्य सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती और राज्य में हो रही चिंताजनक घटनाओं पर चुप नहीं रह सकती। राज्यपाल के अनुसार, राज्य को संविधान और कानून के शासन के तहत काम करना चाहिए।Kolkata Doctor

Kolkata Doctor : नौ अगस्त को प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ किया गया था दुष्कर्म

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि शुतुरमुर्ग जैसा रवैया काम नहीं आएगा और राज्य सरकार को (Kolkata Doctor) कोलकाता के पुलिस आयुक्त को हटाने की जनता की मांग पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा संचालित आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के सेमिनार रूम से नौ अगस्त को ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव मिला था, जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

इस घटना को लेकर कोलकाता और बंगाल के अन्य हिस्सों में आम लोगों द्वारा रोजाना विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले तीन सप्ताह से ज्यादा समय से हड़ताल पर डटे राज्य के जूनियर डाक्टर कोलकाता के पुलिस आयुक्त को हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं। भाजपा व अन्य विपक्षी दल भी पुलिस आयुक्त को हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं

Hathuwa Samachar

Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबर

शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024
  • September 19, 2024

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को शादी की और अब हाल ही वह पब्लिकली पहली बार साथ नजर आए। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें
करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024
  • September 19, 2024

करोलबाग हादसा : ये जब्र भी देखा है तारीख की नजरों ने, लम्हों ने खता की थी सदियों ने सजा पाई। मुजफ्फर रज्मी का ये शेर दिल्ली के करोल बाग…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें

Leave a Reply

आपसे खबर छूट गई

शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024

करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024

हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

यहां थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी..ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ-2024

पितरों का तर्पण करने गए जीजा साले की आफत में आई जान, 2024

पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024