Kolkata Doctor Rap : हफ्ते में दूसरी बार बंगाल के राज्यपाल दिल्ली रवाना,-2024

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर मचे घमासान के बीच बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस गुरुवार शाम को एक बार फिर नई दिल्ली के दौरे पर रवाना हुए। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार राज्यपाल दिल्ली गए है।

बंगाल के राज्यपाल से मिले सुकांत मजूमदार

बंगाल के राज्यपाल के रवाना होने से ठीक पहले बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दोपहर में राजभवन जाकर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्य भाजपा के दोनों शीर्ष नेताओं ने राज्यपाल को आरजी कर घटना से संबंधित मुद्दों और उसके बाद से राज्य सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ताजा बयान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अमित शाह से हो सकती मुलाकात

मुलाकात के तुरंत बाद बंगाल के राज्यपाल दिल्ली के लिए निकल गए। राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं और आरजी कर मामले सहित राज्य के ताजा हालात पर चर्चा और अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं। पिछले सप्ताह राज्यपाल बोस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलकर आरजी कर की घटना और इसके बाद की स्थिति से अवगत कराया था।

Kolkata Doctor Rap : हफ्ते में दूसरी बार बंगाल के राज्यपाल दिल्ली रवाना,-2024

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्यपाल के समक्ष जताई चिंता

इधर, बंगाल के राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने पत्रकारों से कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को धमकी दी कि बंगाल में आग लगी तो यह असम, बिहार, यूपी, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली तक फैल जाएगी, वह अकल्पनीय है। एक महत्वपूर्ण पद पर बैठे निर्वाचित मुख्यमंत्री के मुंह से ऐसी टिप्पणी करना ठीक नहीं है। इस तरह के डराने वाले बयान देना लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करता है।

राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त: मजूमदार

मजूमदार ने कहा कि हमने राज्यपाल के समक्ष अपनी चिंता और आशंकाएं व्यक्त की और उनसे यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। राज्यपाल से अनुरोध किया कि वे संवैधानिक प्रावधानों के तहत जो भी कर सकते हैं, करें। राज्यपाल का दिल्ली दौरा इस दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जमात की तरह है ममता की टिप्पणी: भाजपा

सुकांत ने यहां तक कहा कि ममता की टिप्पणी बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी की टिप्पणियों के समान हैं। बता दें कि सुकांत ने ममता की टिप्पणी के कुछ घंटे बाद बुधवार को गृह मंत्री शाह को भी पत्र लिखकर शिकायत की थी। उन्होंने ममता पर विपक्षी दलों को धमकाने का भी आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री की टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों को कानून अपने हाथ में लेने और विपक्षी सदस्यों पर हमला करने के लिए उकसा सकती है।

Hathuwa Samachar

Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबर

Pavel Durov Telegram App Case: टेलीग्राम एप के सीईओ पावेल ड्यूरोव पर फ्रांस की अदालत ने आरोप तय किए, दोषी पाए जाने पर हो सकती है 10 साल की कैद
  • September 19, 2024

टेलीग्राम एप के संस्थापक और सीईओ पावेल ड्यूरोव को फ्रांस की एक अदालत ने जमानत तो दे दी, लेकिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपराधिक कार्यों को मंजूरी देने के…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें
Jio Netflix Plans Update: जियो ने फिर बढाई रिचार्ज प्लान्स की कीमतें, नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान्स हुए महंगे, जानिए किसको होगा घाटा?-2024
  • September 19, 2024

रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बदलाव किया है। ये बदलाव उन प्लान्स में किए गए हैं, जिनमें नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें

Leave a Reply

आपसे खबर छूट गई

शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024

करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024

हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

यहां थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी..ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ-2024

पितरों का तर्पण करने गए जीजा साले की आफत में आई जान, 2024

पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024