Mahakumbh: महाकुंभ भगदड़ में बिहार की एक और महिला की मौत-2025

Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के बीच हुई भगदड़ में गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सवनहा गांव की एक महिला श्रद्धालु की दुखद मौत हो गई। मृतका की पहचान माया देवी (65) के रूप में की गई, जो सुभाष तिवारी की पत्नी थीं। महाकुंभ में अमृत स्नान करने गई माया देवी की मौत की खबर से उनके परिवार में शोक का माहौल है

Mahakumbh-महाकुंभ में हुई भगदड़ के दौरान जख्मी हुईं माया देवी


जानकारी के मुताबिक, माया देवी अपने परिवार के अन्य सदस्य के साथ मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज महाकुंभ पहुंची थीं। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने गंगा में अमृत स्नान किया और फिर घाट से लौटते वक्त अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान माया देवी बुरी तरह से घायल हो गईं। उनके घायल होने के बाद से कोई भी जानकारी उनके परिजनों को नहीं मिल पाई थी।

Mahakumbh: परिजनों ने की पहचान


महाकुंभ में हुई इस भगदड़ के बाद, माया देवी के परिजनों ने दो दिनों तक उनकी तलाश की, लेकिन उन्हें कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की अपील की। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और अंततः दो दिन बाद अस्पताल में माया देवी का शव पाया गया, जिसे पहचानने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शव को पहचानते ही परिजन बुरी तरह से दहाड़ मारकर रोने लगे।

Mahakumbh: कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव घर पहुंचा


माया देवी के शव की पहचान के बाद, कागजी प्रक्रिया को पूरा किया गया और उसके बाद शव को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। शुक्रवार की देर शाम माया देवी का शव उनके घर सवनहा गांव पहुंचा। जहां परिजनों और ग्रामीणों का शोक व्यक्त करने के लिए एकत्रित होना शुरू हो गया। जैसे ही शव घर पहुंचा, गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में मातम छा गया।

माया देवी के परिवारवालों ने बताया कि माया देवी एक बहुत ही मिलनसार और सौम्य महिला थीं, जो हमेशा सभी के साथ अच्छे से पेश आती थीं। उनका इस तरह अचानक निधन परिवार और गांव के लिए एक बड़ा सदमा है। उनके निधन से पूरा परिवार टूट चुका है और गांव में गहरा शोक पसरा हुआ है

2 thoughts on “Mahakumbh: महाकुंभ भगदड़ में बिहार की एक और महिला की मौत-2025”

Leave a Reply

Refresh Page OK No thanks