Nagpur के कवरापेठ में एक युवक की सरेआम गला रेतकर हत्या-2025

Nagpur के कवरापेठ में एक युवक की सरेआम गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शुभम हरने के रूप में हुई है। शुभम के ही दोस्त प्रयाग असोले ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या की और मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में तनाव फैल गया है। उधर, बताया जा रहा है कि वारदात के बाद हत्यारों ने सरेंडर कर दिया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना एक टी-शर्ट को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से शुभम का प्रयाग और उसके बड़े भाई अक्षय असोले के साथ विवाद चल रहा था। यह झगड़ा ऑनलाइन खरीदी गई एक टी-शर्ट को लेकर शुरू हुआ था। अक्षय ने ऑनलाइन एक टी-शर्ट खरीदी थी। शुभम ने अक्षय की टी-शर्ट पहन ली, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान शुभम ने कथित तौर पर अक्षय पर पैसे फेंके, जिससे विवाद और बढ़ गया।

Nagpur विवाद सुलझाने के बहाने बुलाया


सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जानकारी Nagpur शांति नगर पुलिस को अनौपचारिक रूप से दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अक्षय ने पुलिस को बताया था कि शुभम ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही यह विवाद इतना बढ़ गया। रविवार को प्रयाग ने शुभम को विवाद सुलझाने के बहाने कवरापेठ बुलाया। लेकिन वहां बातचीत के दौरान प्रयाग ने शुभम के बाल पकड़कर उसका गला रेत दिया। यह सब कई लोगों के सामने हुआ। लेकिन किसी ने भी शुभम को बचाने की कोशिश नहीं की

दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड


शुभम के शव को Nagpur मेयो अस्पताल ले जाया गया। जहां स्थानीय लोग जमा हो गए और इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया। लोगों ने कवरापेठ और शांति नगर में बढ़ती गुंडागर्दी पर चिंता जताई। इन इलाकों में अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं। सूत्रों का दावा है कि प्रयाग और अक्षय दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। हत्या के बाद दोनों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। Nagpurशांति नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Nagpur शहर की कानून व्यवस्था पर उठे सवालइस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक छोटी सी बात इतने बड़े विवाद का कारण कैसे बन गई? पुलिस की समय पर कार्रवाई होती तो शायद शुभम की जान बच सकती थी। क्या पुलिस की लापरवाही के कारण यह हत्या हुई? यह सवाल अब सभी के मन में है। कवरापेठ और शांति नगर जैसे इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाने की ज़रूरत है। ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Refresh Page OK No thanks