Youtube : यूट्यूबर ने किया तौबा, YouTube से डिलीट कर दिए 250 वीडियो

  • YouTube
  • December 18, 2024
  • 1 Comments

Youtube यूट्यूबर नलिनी उनागर ने अपना कुकिंग चैनल नलिनीज किचन रेसिपी बंद करने का फैसला किया है। तीन सालों में उन्होंने इस चैनल पर 8 लाख रुपये से ज्‍यादा खर्च किए थे। लेकिन, यूट्यूब से उन्हें कोई कमाई नहीं हुई। नलिनी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट करके बताया कि वह अब अपने किचन के सामान और स्टूडियो इक्विपमेंट बेच रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने YouTube करियर में असफल रही। इसलिए मैं अपने सभी किचन एक्सेसरीज और स्टूडियो उपकरण बेच रही हूं। अगर किसी को खरीदने में दिलचस्पी है, तो कृपया मुझे बताएं।’

नलिनी ने बताया कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर लगभग 8 लाख रुपये निवेश किए थे। लेकिन, बदले में उन्हें कुछ नहीं मिला। नलिनी ने कहा, ‘मैंने अपने YouTube चैनल के लिए किचन बनाने, स्टूडियो उपकरण खरीदने और प्रचार के लिए लगभग 8 लाख रुपये का निवेश किया है। बदले में क्या मिला? शून्य।’

Youtube को द‍िए 3 साल

हालांकि, नलिनी के फैंस ने उन्हें YouTube पर बने रहने की सलाह दी। यह और बात है कि नलिनी ने अपना फैसला नहीं बदला। नलिनी ने बताया कि उन्होंने 3 साल YouTube को दिए। 250 से ज्‍यादा वीडियो बनाए। लेकिन, उन्हें वो रेस्पांस नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इसलिए उन्होंने वीडियो बनाना बंद कर दिया और अपना सारा कंटेंट प्लेटफॉर्म से हटा दिया।

स्‍वरा भास्‍कर के साथ हुई थी बहस

नलिनी उनागर नलिनीज किचन रेसिपी नाम का YouTube चैनल चलाती थीं। कुछ लोगों ने नलिनी के फैसले पर दुख जताया। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं समझ सकता हूं कि यह बहुत निराशाजनक है। आगे जो भी हो, उसके लिए शुभकामनाएं। अगर आप अब और नहीं कर सकतीं, तो आगे बढ़ना बिलकुल ठीक है।

दूसरों ने सुझाव दिया कि उन्हें अपने Youtube वीडियो ऑनलाइन ही रहने देने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में एल्गोरिदम उनके पक्ष में काम कर सकते थे। यह पहली बार नहीं है जब नलिनी चर्चा में आई हैं। पिछले साल वह अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ शाकाहार और बॉडी इमेज के मुद्दों पर ऑनलाइन बहस में शामिल थीं। इससे उनकी सार्वजनिक छवि और भी उभर कर सामने आई थी।

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    YouTube पर अब नहीं चलेगा क्लिकबेट, हटेंगे ऐसे टाइटल और थंबनेल वाले Videos, YouTube ने की घोषणा-2025
    • December 22, 2024

    YouTube मिसलीडिंग कंटेंट के खिलाफ अपनी लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है। खास तौर पर भारत में। प्लेटफॉर्म ने हाल ही में घोषणा की है कि वह मिसलीडिंग टाइटल और…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    500 YouTube Subscriber के साथ भी कमा सकते हैं YouTube से पैसा! 2025
    • December 22, 2024

    YouTube Subscriber: आज के समय में कमाई का एक लोकप्रिय जरिया है। YouTube Partner Program को एक्सेप्ट करने पर मॉनेटाइजेशन के कुछ फीचर का ध्यान रखने के साथ 500 सब्सक्राइबर्स…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    One thought on “Youtube : यूट्यूबर ने किया तौबा, YouTube से डिलीट कर दिए 250 वीडियो

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

    Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

    Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

    Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

    Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

    Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

    Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

    Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

    Gopalganj News : गोपालगंज के फरार अपराधियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार-2025

    राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025

    राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025