कोलकाता डॉक्टर की हत्या 17 सितंबर तक CBI हिरासत में रहेंगे संदीप घोष-2024

कोलकाता डॉक्टर के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार शाम को मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष और पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया था। दोनों को रविवार को सियालदाह एसीजेएम की अदालत में पेश किया गया।

एसीजेएम ने ताला पुलिस स्टेशन प्रभारी अभिजीत मंडल और आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को 17 सितंबर तक सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया। वहीं रविवार सुबह लोगों ने सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। गिरफ्तार किए गए ताला पुलिस स्टेशन प्रभारी अभिजीत मंडल को मेडिकल जांच के लिए ले जाते वक्त लोगों की सीबीआई अधिकारियों से धक्का-मुक्की भी हुई।

कोलकाता डॉक्टर की हत्या,न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए

आंदोलनकारी तख्तियां और पोस्टर लेकर सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर एकत्र हुए। आंदोलनकारियों ने महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए। मामले में सीबीआई से पहले जांच के तरीके को लेकर पुलिस की आलोचना की। थाना प्रभारी मंडल को सबूतों से छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज करने में देरी समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रविवार को सियालदाह की अदालत में पेश किया जाएगा।

कोलकाता डॉक्टर की हत्या, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और प्रभारी अभिजीत मंडल गिरफ्तार

सीबीआई ने शनिवार शाम को पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद स्वास्थ्य भवन में विरोध प्रदर्शन कर रहे कोलकाता डॉक्टर की हत्या जूनियर डॉक्टरों ने गिरफ्तारी का जश्न मनाया और विरोध स्थल पर गाना गाते हुए दिखाई दिए। एक जूनियर डॉक्टर ने कहा,

‘हम सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने में शामिल आरजी कर कोलकाता डॉक्टर की हत्या मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अभिजीत मंडल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, हम बहुत खुश हैं, क्योंकि सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई को सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहिए।’

कोलकाता डॉक्टर की हत्या क्या है पूरा मामला? 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया।

इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ।घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है

कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    दुर्गापुर में बुद्ध विहार के पंडाल में मिलेगी मां के जीवन की झलक-2024
    • September 18, 2024

    दुर्गापुर : एक मां जो अपने बच्चे की परवरिश में सारी जिंदगी खपा देती है. उसी मां का बुढ़ापा वृद्धाश्रम में बीतने लगा है. ऐसी माताओं के बच्चों को सीख…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    दुर्गापुर बैराज से छोड़े गये पानी से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात-2024
    • September 18, 2024

    डीवीसी की ओर से दुर्गापुर बैराज से छोड़ गये पानी से पूर्व व पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, हुगली व हावड़ा में बाढ़ के हालात पैदा हो गये हैं. दुर्गापुर बैराज से…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024

    करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024

    हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

    यहां थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी..ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ-2024

    पितरों का तर्पण करने गए जीजा साले की आफत में आई जान, 2024

    पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024