गोपालगंज जेल में कैदी ने खुद के प्राइवेट पार्ट में ठूंस लिया प्लास्टिक पाइप-2024

बिहार के गोपालगंज जेल में बंद एक कैदी ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे उसकी जान पर बन आई है। कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक के पाइप को डाल दिया है। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई और उसे गोपालगंज जेल से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कैदी के मुताबिक उसे ऐसा करने का मन किया। जिससे वह अपने गुप्तांग में प्लास्टिक का करीब 7 इंच लंबा पाइप डाल दिया। पाइप उसके पेट के अंदरूनी भाग में फंस गया। जिसके बाद उसकी हालत नाजुक हो गई।

प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक पाइप

गोपालगंज सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक्स-रे में पता चला है कि उसके गुप्तांग में कोई प्लास्टिक पाइप डाला गया था। पाइप उसके प्राइवेट पार्ट में जाकर फंस गया है। एक्स-रे देखने के बाद पता चलता है कि वह कोई पतली चीज थी। जिसे ऑपरेशन करने के बाद ही बाहर निकाला जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, हत्या के प्रयास के मामले में एक कैदी को गोपालगंज मंडल कार में बंद किया गया था, उस कैदी ने रविवार देर शाम अपने प्राइवेट पार्ट में पाइप जैसी कोई पतली चीज डाल ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 

गोपालगंज जेल अधिकारियों के हाथ पांव फूले

कैदी ने इसकी सूचना जेल के अधिकारियों के दी। जिसके बाद जेल के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। चनावे स्थित मंडल कारा में इलाज करने के बाद जब इस कैदी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो इसे देर रात सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसके पेट का एक्स-रे कराया। एक्स-रे में कोई नुकीली और पतली चीज पेट में चमकती हुई मिली। डॉक्टर के मुताबिक यह करीब 7 इंच लंबा है। जिसे ऑपरेशन करने के बाद ही बाहर निकालना संभव हो पाएगा।

मन किया तो डाल लिया पाइप

डॉक्टर ने बताया कि जब इस कैदी से इसके बारे में पूछताछ की गई तो कैदी ने कहा कि उसे ऐसा करने का मन किया था। जिसकी वजह से उसने अपने प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दिया था। लेकिन बाद में यह नुकीली और लंबी चीज आंत में जाकर फंस गई। बहरहाल कैदी के हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अगर ऑपरेशन के बाद इसके प्राइवेट पार्ट से पतले और लंबे पाइप को नहीं निकाला गया तो फिर इसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजना पड़ेगा। हालांकि कैदी के इस हरकत के बाद जेल प्रशासन भी सकते में है कि आखिर उसने कहीं आत्महत्या करने की कोशिश तो नहीं की थी।

Hathuwa Samachar

Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबर

शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024
  • September 19, 2024

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को शादी की और अब हाल ही वह पब्लिकली पहली बार साथ नजर आए। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें
करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024
  • September 19, 2024

करोलबाग हादसा : ये जब्र भी देखा है तारीख की नजरों ने, लम्हों ने खता की थी सदियों ने सजा पाई। मुजफ्फर रज्मी का ये शेर दिल्ली के करोल बाग…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें

Leave a Reply

आपसे खबर छूट गई

शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024

करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024

हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

यहां थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी..ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ-2024

पितरों का तर्पण करने गए जीजा साले की आफत में आई जान, 2024

पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024