त्रिपुरा में बाढ़ से हाहाकर, अब तक 22 लोगों की मौत;

त्रिपुरा में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात निर्मित हो गए हैं जिससे 17 लाख लोग प्रभावित हैं। अब तक बाढ़ से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 65 हजार से भी अधिक लोग राहत शिविरों में रहने पर मजबूर हैं। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

त्रिपुरा में लगातार बारिश और बाढ़ के चलते स्थिति गंभीर बन गई है। बाढ़ में 22 लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य लापता हैं। बुनियादी ढांचे, फसलों और पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ है। राज्य में 65,400 लोगों ने 450 राहत शिविरों में शरण ली है, क्योंकि भारी बारिश के कारण उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ से करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। केंद्र ने बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा के लिए 40 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद शुक्रवार को भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में जीवनरक्षक नौकाओं में सवार सैनिकों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

थमा बारिश का सिलसिला

कारें और बसें सड़कों पर घुटनों तक पानी में फंसी हुई थीं। शुक्रवार की सुबह से स्थिति में कुछ सुधार के संकेत दिखे हैं, गुरुवार को भारी बारिश का सिलसिला थम गया है, जिससे गुमती, खोवाई, फेनी सहित प्रमुख नदियों के जल स्तर में कमी आई है, जो उफान पर थीं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में भीषण बाढ़ के बावजूद त्रिपुरा में खाद्य पदार्थों और ईंधन का पर्याप्त भंडार है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उदयपुर, अमरपुर और कारबुक क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और उन्होंने कई राहत शिविरों का भी दौरा भी किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बाढ़ राहत और बचाव कार्यों में राज्य सरकार की सहायता के लिए केंद्र ने एनडीआरएफ की 11 टीम, सेना की तीन टुकडि़यां और भारतीय वायुसेना के चार हेलिकाप्टर तैनात किए हैं।

गृह मंत्री ने दिया मदद का आश्वासन

गृह मंत्री ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए त्रिपुरा में हमारे भाई-बहन इस कठिन समय में मोदी सरकार को कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा पाएंगे। इससे पहले शाह ने मुख्यमंत्री माणिक साहा से फोन पर बात करके राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया था और उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था।

बांग्लादेश में बाढ़ से 13 लोगों की हुई मौत

बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए और कई परिवार विस्थापित हो गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के कुल 64 जिलों में से 11 में बाढ़ के कारण लगभग 44 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश और पहाडि़यों से पानी के प्रवाह के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन देश के कई हिस्सों में मकान, फसल, सड़क और राजमार्गों को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव के लिए कई केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 200,000 लोगों ने शरण ली है।

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024
    • September 19, 2024

    अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को शादी की और अब हाल ही वह पब्लिकली पहली बार साथ नजर आए। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024
    • September 19, 2024

    करोलबाग हादसा : ये जब्र भी देखा है तारीख की नजरों ने, लम्हों ने खता की थी सदियों ने सजा पाई। मुजफ्फर रज्मी का ये शेर दिल्ली के करोल बाग…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    शादी के बाद पति सिद्धार्थ संग पहली बार दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी ने जीता दिल-2024

    करोलबाग हादसा: किसी की शादी की तैयारी चल रही थी,4 जिंदा हो गए दफन-2024

    हथौड़ा मार कर दी पत्नी की हत्या, पति ने खुद पुलिस को बताया सच,2024

    यहां थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी..ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ-2024

    पितरों का तर्पण करने गए जीजा साले की आफत में आई जान, 2024

    पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती-2024