इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना सही नहीं, विक्की कौशल की फिल्म ‘Chhaava’ 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विक्की कौशल की फिल्म ‘Chhaava’ के निर्माताओं से संवेदनशीलता और रचनात्मकता का संतुलन बनाए रखने का आग्रह किया है। यह आग्रह फिल्म से जुड़े हालिया विवादों के बाद आया है। फडणवीस ने फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से बचने की भी सलाह दी है। दरअसल फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।

इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना अनुचित

मुख्यमंत्री ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास को सही ढंग से चित्रित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना अनुचित है। उन्होंने लोगों के संभाजी महाराज के प्रति गहरे सम्मान का जिक्र किया। साथ ही फिल्म निर्माताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उनकी रचनात्मकता संवेदनशीलता के साथ संतुलित हो। यह मामला महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत की हालिया टिप्पणियों के बाद उठा है

उदय सामंत ने Chhaava सीन पर जताई आपत्ति

उदय सामंत ने विक्की कौशल की आगामी फिल्म के एक सीन पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के डांस करने वाले सीन पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इस सीन को हटाने की मांग की थी। सामंत ने फिल्म की रिलीज को रोकने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर आपत्तियां उठाई जाती हैं,

तो इसे रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के डांस के सीन की आलोचना की और सीन को हटाने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि Chhaava फिल्म को रिलीज से पहले इतिहासकारों और विद्वानों की ओर से समीक्षा की जानी चाहिए

Chhaava फिल्म के निर्देशक ने दिया भरोसा

विवाद के बाद फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उट्टेकर ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि विक्की कौशल अभिनीत फिल्म से किसी भी आपत्तिजनक सीन को रिलीज से पहले हटा दिया जाएगा। दरअसल फिल्म ‘Chhaava’ 14 फरवरी को रिलीज होगी।

‘Chhaava’ एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे जबकि रश्मिका महारानी येसुबाई के रोल में दिखेंगी। येसुबाई को मराठा साम्राज्य की छत्रपति महारानी कहा जाता था।

कैसे बढ़ा विवाद

विवाद ट्रेलर आउट होने के बाद काफी बढ़ा। इसके ट्रेलर में मुख्य किरदार ‘लेजिम’ संग डांस करते दिखे थे। मराठा समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई। Chhaava क्लिप में विक्की कौशल और रश्मिका ‘लेजिम’ के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे।

मराठा समुदाय के लोगों का कहना था कि ऐसा करके ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। ‘लेजिम’ एक इंस्ट्रूमेंट है, जो महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है।

मराठा समुदाय ने जताया विरोधमराठा समुदाय ने फिल्म को लेकर पुणे के ऐतिहासिक महल में विरोध दर्ज कराया था। लोगों का कहना था कि फिल्म के जरिए छत्रपति संभाजी महाराज की गरिमा को कम करने का प्रयास किया गया है।

फिल्म का विरोध करने वाले लोगों ने कहा था कि अगर निर्माता-निर्देशक चाहते हैं कि फिल्म को रिलीज किया जाए, तो सबसे पहले इसमें जिस तरह से ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है, उसे ठीक किया जाए

Leave a Reply