गोपालगंज में कई बॉयफ्रेंड वाली गर्लफ्रेंड, एक तो जान से ही गया, करतूत जान आप अंदर से हिल जाएंगे-2024

गोपालगंज: थावे में बीते दिनों 18 दिसंबर को 30 वर्षीय युवक सिकंदर राम की पहले गोलियों से भूलकर हत्या की गई। फिर हत्या के बाद उसके सर को ईंट पत्थर से कुचल कर खेत के आसपास फेंक दिया गया। अगले दिन इस युवक की शव की बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। यह पूरी वारदात थावे थाना क्षेत्र के गोपालमठ गांव के चंवर की थी। इस मामले की मास्टरमाइंड कई बॉयफ्रेंड वाली गर्लफ्रेंड निकली।

गोपालगंज एसपी ने किया बड़ा दावा

गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने दावा किया है कि सिकंदर राम पिता सुखराम जो गोपलामठ का रहने वाला था। जिसकी हत्या 18 दिसंबर को कर दी गई थी। उस हत्याकांड का महज 48 घंटे में सफल उद्वेदन कर लिया गया है। एसपी ने दावा किया है कि इस हत्याकांड में कुल पांच लोग शामिल थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया की हत्या की वजह अवैध संबंध है। हत्या की मुख्य साजिशकर्ता लेडी किलर है।

सिकंदर की गर्लफ्रेंड निकली कातिल

इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के पास से उनके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। जबकि मृतक सिकंदर राम के गायब हुए मोबाइल फोन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता कोई और नहीं बल्कि एक शादीशुदा महिला संतोषी देवी है। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि संतोषी देवी शादीशुदा है। संतोषी देवी सिकंदर राम की गर्लफ्रेंड थी। जिसका सिकंदर राम के साथ अवैध संबंध था।

गर्लफ्रेंड के कई और बॉयफ्रेंड भी थे

सिकंदर राम के अलावा उसके और भी दूसरे बॉयफ्रेंड थे। पुलिस के मुताबिक सिकंदर राम का संतोषी देवी के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर लेडी किलर ने अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर अपने इस बॉयफ्रेंड की हत्या की साजिश रची। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि मृतक सिकंदर राम की हत्या ईंट पत्थर से ही कुचलकर की गई है। उसे गोली नहीं मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह के गोली मारने का इंज्यूरी नहीं मिला है।

गोपालगंज हत्या को लूट दिखाने की थी साजिश

हालांकि मौके से गोपालगंज पुलिस ने जो बुलेट और खोखा बरामद किया था। उसे आरोपियों ने हत्या की वारदात को लूटपाट की वारदात दिखाने के लिए साजिश रची थी। एसपी ने बताया कि संतोषी देवी ने खुद सिकंदर राम को फोन कर घर से बाहर बुलाया। फिर सिकंदर राम को संतोषी देवी और उसके साथी विश्वजीत कुमार, सुजीत कुमार, अरविंद कुमार और मुकेश कुमार ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी।

उसके शरीर पर पत्थर और ईंट से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फिर उसके आसपास बुलेट और खोखा फेंक दिया गया। गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मृतक सिकंदर राम के मोबाइल को प्रेमिका संतोषी देवी के घर से बरामद किया गया है। संतोषी देवी के बयान पर ही उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पांचो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025
    • January 13, 2025

    बिहार की नीतीश सरकार ने सूबे में 2016 से ही शराबबंदी लागू कर रखा है. लेकिन सूबे में अभी भी बहुत ही आराम से शराब मिल जाता है. लेकिन अब…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025
    • January 13, 2025

    बिहार के तीन लोगों की मौत: राजस्थान में बिहार के रहने वाले तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. रात में घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोना इन लोगों को…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

    Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

    Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

    Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

    Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

    Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

    Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

    Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

    Gopalganj News : गोपालगंज के फरार अपराधियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार-2025

    राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025

    राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025