ढल गया हथुआ राज का एक सूरज:86 वर्षीय बीपी शाही का निधन,

बिहार के हथुआ राज का एक सूरज रविवार को ढल गया। इस राजघराने के सबसे बुजुर्ग शख्स बीपी शाही का पटना स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। ब्रजेश्वर प्रसाद शाही राजघराने का होने के बावजूद राजसी ठाठ-बाट से अलग रहते थे। वे ज्यादतर समय अध्यात्म को देते थे। वे इस मायने में अलग थे कि हजारों एकड़ जमीन और करोडो़ं की जायदाद रहने के बावजूद उनका मोह संपत्ति से नहीं रहा।

हथुआ राज 45 साल तक नियमित रूप से इलाज करते रहे


बीपी शाही का जन्म 1935 में पटना के अंटा घाट आवास में हुआ था। उन्होंने तीन विषयों साइकोलॉजी, इंग्लिश और म्यूजिक में एमए की डिग्री ली थी। 45 साल से वे नियमित रूप से रेकी ज्योतिष केन्द्र का संचालन करते रहे। इंस्टीच्यूट ऑफ हीलिंग एंड अल्टरनेटिव थेरेपी स्थापित किया।

उनके पास कैंसर से लेकर ब्रेन, अर्थराइटिस आदि से जुड़े जटिल मरीज पहुंचते थे। पहले योग और न्यास अलग-अलग था। लेकिन बीपी शाही ने योग-न्यास को एक साथ जोड़ा। एनर्जी मेडिकल से वे लोगों का इलाज करते थे। हिंदी, अंग्रेजी के अलावा उन्होंने स्वध्याय से संस्कृत, बंग्ला और जर्मन भाषा भी सीखी। किताबें पढ़ने के ऐसै शौकीन कि उनकी लाइब्रेरी में हजारों किताबें हैं।

हथुआ राज शादी में आए थे राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद


उनकी बहू सुनीता शाही बताती हैं कि एनर्जी मेडिकल के तहत बीमार व्यक्ति का इलाज वे अपने अंदर की अध्यात्मिक शक्ति से करते थे। उनका मानना था कि चक्र बैलेंस करने से कई तरह की बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इसके लिए वे दो दिनों तक पद्धति का जानकारी देते थे और उसके बाद 30 दिनों तक साइकिल प्रैक्टिस कराते थे।

सुनीता ने उनसे यह विद्या सीखी है। बीपी शाही के पुत्र प्रणव शाही कहते हैं कि पिता जी ने अपने अंदर अध्यात्म की ऐसी शक्ति विकसित कर ली थी, जिससे वे हमेशा समाज को खुशी बांटते रहे। बीमार लोगों को ठीक करते रहे। उन्होंने बताया कि पिता जी की शादी में देश के राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भी आए थे। उनके सरोकार अच्छे लोगों से रहे।

हथुआ राज रोज लिखते थे डायरी


सुनीता बताती हैं कि बाबा वेजिटेरियन थे। लहसन-प्याज तक नहीं खाते थे। सुबह 5 बजे ही उठ जाते और नित्य क्रिया से निवृत होने के बाद 11 बजे तक माता काली की आराधना में बैठ जाते थे। जिसके बाद 12 बजे से ढ़ाई बजे तक क्लिनिक में मरीजों को देखते। खाना काफी कम खाते। रात 8 बजे डायरी लिखने बैठ जाते।

वे हर दिन डायरी लिखते। डायरी में क्या लिखते थे? इसके जवाब में सुनीता शाही कहती हैं कि मन में जो भी अच्छे विचार आते वे उसे लिखते। वे कहते थे कि हम अच्छा सोचते हैं तो अच्छा होगा। वे जिससे मिलते उसे निगेटिव फीलिंग को अपने अंदर से हटाने पर जोर देते।

हथुआ राज रामकृष्ण परहमहंस के शिष्य बन गए थे


धन-संपत्ति छोड़ उन्होंने खुद को काली भक्त रामकृष्ण परहमहंस की परंपरा से जोड़ लिया था। कोलकाता के श्रीराम ठाकुर को अपना गुरु मान लिया था। लेकिन हमेशा पूजा साधना करने की बजाय लोगों के इलाज में पूरी जिंदगी लगा दी। इलाज भी ऐसा कि अपनी एनर्जी से दूसरे के शरीर का इलाज कर देते थे।हथुआ राज

Hathuwa Samachar

Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबर

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तीन नक्सली ढेर-2025
  • January 12, 2025

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. एक…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें
हिंदी राष्ट्र भाषा या राजभाषा? संविधान या संसद ने हिंदी को आखिर क्या दर्जा दिया है-2025
  • January 12, 2025

हिंदी राष्ट्र भाषा या राजभाषा: पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन ने कहा है कि हिंदी देश की राष्ट्र भाषा नहीं, बल्कि केवल राज भाषा है। उन्होंने गुरुवार को यहां एक प्राइवेट…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें

One thought on “ढल गया हथुआ राज का एक सूरज:86 वर्षीय बीपी शाही का निधन,

Leave a Reply

आपसे खबर छूट गई

Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

Gopalganj News : गोपालगंज के फरार अपराधियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार-2025

राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025

राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025