बिहार: साइबर क्राइम के लिए बदनाम था जो गांव, अब उसी के युवक को मिली गूगल में जॉब, बना डाटा साइंटिस्ट – 2024

साइबर क्राइम : जमुई जिले का एक छोटा सा गांव हैं बूढ़ीखांड। इस गांव को कभी साइबर अपराध के लिए जाना जाता था। अब इसी गांव के एक युवक पुष्पेन्द्र कुमार अंशु ने गूगल में डाटा साइंटिस्ट की नौकरी हासिल की है। आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई कर रहे पुष्पेन्द्र को 40 लाख रुपये के पैकेज पर यह नौकरी कैंपस प्लेसमेंट के दौरान मिली। यह गांव के लिए गर्व की बात है, क्योंकि पहले ये गांव साइबर क्राइम के लिए बदनाम था। अब यहां से एक युवक ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है।

बूढ़ीखांड गांव कभी साइबर अपराधियों का अड्डा माना जाता था। अब एक सफलता की कहानी का केंद्र बन गया है। यहां के युवा पुष्पेन्द्र ने गूगल जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी पाकर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे गांव के लिए एक मिसाल भी पेश की है। अब पुष्पेन्द्र की उपलब्धि से गांव की एक नई पहचान बनेगी।

फिलहाल झारखंड के जसीडीह में रहते हैं पुष्पेंद्र

पुष्पेन्द्र का परिवार मूल रूप से जमुई जिले का ही है, लेकिन फिलहाल वे झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह में रहते हैं। पुष्पेन्द्र ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी जसीडीह से ही की है। साल 2018 में उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी जेईई की तैयारी शुरू की और आईआईटी खड़गपुर में दाखिला लिया।

साइबर क्राइम : तीन राउंड पूरे करने पर पुष्पेंद्र का हुआ गूगल में चयन

आईआईटी में पढ़ना हर इंजीनियरिंग के छात्र का सपना होता है, और उसके बाद किसी बड़ी कंपनी में नौकरी पाना। पुष्पेन्द्र ने ये दोनों सपने पूरे कर दिखाए। आईआईटी खड़गपुर में प्लेसमेंट के दौरान गूगल ने कैंप लगाया था। इसमें लगभग दो हजार से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। पुष्पेन्द्र भी इनमें से एक थे। चयन प्रक्रिया में तीन राउंड थे, जिसमें असेसमेंट, इंटरव्यू और कोडिंग टेस्ट शामिल थे। इन सभी राउंड को पार करके पुष्पेन्द्र समेत केवल छह छात्रों का चयन हुआ।

2025 में गूगल में ज्वाइन करेंगे पुष्पेंद्र

पुष्पेन्द्र के माता-पिता ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे। वह रोजाना 16 से 18 घंटे पढ़ाई करते थे। पुष्पेन्द्र तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनकी एक बहन वाराणसी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, और एक छोटा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है। पुष्पेन्द्र साल 2025 में अपनी पढ़ाई पूरी करके गूगल में नौकरी ज्वाइन करेंगे।साइबर क्राइम

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    क्या कांग्रेस से नाराज हो गए कन्हैया कुमार… दिल्ली चुनाव से क्यों हो गए गायब? 2025
    • January 14, 2025

    जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार दिल्ली चुनाव में नजर नहीं आ रहे हैं. राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता जहां दिल्ली के रण में…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    Bihar Politics: लालू यादव के ‘ऑफर’ के बाद नीतीश कुमार की एंट्री पर तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान-2025
    • January 14, 2025

    लालू यादव: मकर संक्रांति के बाद बिहार की राजनीति में हलचल के कयास लगाए जा रहे हैं. इसकी शुरुआत तब हुई थी जब राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    16 January: पूरी दुनिया में कल ठप रहेगा इंटरनेट? दावों में कितनी सच्चाई? जानें पूरी डिटेल-2025

    16 January: पूरी दुनिया में कल ठप रहेगा इंटरनेट? दावों में कितनी सच्चाई? जानें पूरी डिटेल-2025

    WhatsApp का नया अपडेट, सेल्फी स्टीकर्स भेजने के साथ मिलेंगे ये नए फीचर-2025

    WhatsApp का नया अपडेट, सेल्फी स्टीकर्स भेजने के साथ मिलेंगे ये नए फीचर-2025

    खरगे ने ली ऐसे मौज की प्रियंका और सोनिया की नहीं रुक पाई हंसी 2025

    खरगे ने ली ऐसे मौज की प्रियंका और सोनिया की नहीं रुक पाई हंसी 2025

    Telegram पर अब नहीं चल पाएगी स्‍कैमर्स की चाल, 2025

    Telegram पर अब नहीं चल पाएगी स्‍कैमर्स की चाल, 2025

    WhatsApp ला रहा ऐसा धमाकेदार AI कैरेक्टर क्रिएशन फीचर, यूजर को लग जाएगी इसकी लत-2025

    WhatsApp ला रहा ऐसा धमाकेदार AI कैरेक्टर क्रिएशन फीचर, यूजर को लग जाएगी इसकी लत-2025

    Paytm के सीईओ विजय शेखर शर्मा AI के असर पर चेताया-2025

    Paytm के सीईओ विजय शेखर शर्मा AI के असर पर चेताया-2025