1.4 लाख के तक पहुंची स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन की संख्या, यूपी से आगे निकला गुजरात

देश में स्टार्टअप की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिली है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में कहा कि देश में रजिस्टर्ड Startup की संख्या 1.4 लाख पहुंच गई है। राज्यों के हिसाब से सबसे आगे महाराष्ट्र है। भारत सरकार Startup को प्रमोट करने के लिए कई कदम उठा रही है। आइए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं

भारत में स्टार्टअप (Startup) की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में कहा कि भारत में Startup रजिस्ट्रेशन की संख्या 1.4 लाख के पार पहुंच गई है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी रजिस्टर्ड स्टार्टअप डेटा की लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र टॉप पर है।

किस राज्य में कितनी है स्टार्टअप की संख्या

  • भारत में सबसे ज्यादा Startup की संख्या महाराष्ट्र में हैं। यहां 25,044 रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं।
  • इस लिस्ट में कर्नाटक दूसरे नंबर पर आता है। यहां 15,019 पंजीकृत Startup है।
  • कर्नाटक के बाद दिल्ली का नाम है। दिल्ली में रजिस्टर्ड Startup की संख्या 14,734 हैं।
  • उत्तर-प्रदेश चौथे पायदान पर हैं। यूपी में Startup की संख्या 13,299 है।
  • वहीं, गुजरात ने पांचवें स्थान पर हैं। गुजारत में पंजीकृत Startup की संख्या 11,436 है

Leave a Reply