George Soros: फिर विवादों में क्यों जॉर्ज सोरोस, भाजपा ने सोनिया गांधी से जोड़ा नाता-2024

George Soros controversy भाजपा ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के डीप स्टेट के साथ मिलकर गांधी परिवार भारत के खिलाफ साजिश रचने में शामिल हैं। आज संसद में भी भाजपा ने इस मामले को उठाया और कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का संबंध जॉर्ज सोरोस फाउनडेशन से है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना चाहते हैं। 

जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर आज संसद भी ठप हो गई। आखिर ये जॉर्ज सोरोस कौन है और इसका नाम गांधी परिवार से कैसे जुड़ रहा है, आइए जानते हैं…

कौन है जॉर्ज सोरोस (Who is George Soros)

जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी व्यवसायी हैं, जिनका जन्म हंगरी के बुडापेस्ट में 1930 में हुआ था। सोरोस की गिनती दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में होती है। उनका जन्म एक यहूदी परिवार में हुआ था, जो काफी समृद्ध था। सोरोस का परिवार हंगरी में नाजी कब्जे से निकलकर 1947 में ब्रिटेन आ गए। यहां उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से पढ़ाई की। 

किन आरोपों से घिरे सोरोस?

  • जानकारों का कहना है कि सोरोज ने अपनी पढ़ाई के लिए रेलवे पोर्टर और वेटर के तौर पर भी काम किया।
  • इसके बाद 1956 में वो अमेरिका चले गए जहां उन्होंने वहां यूरोपिय प्रतिभूतियों के साथ एनालिस्ट के रूप में काम किया। सोरोस पर अपने धन बल का इस्तेमाल कर सरकारों को अस्थिर करने का आरोप लगता रहा है। 
  • आरोप है कि सोरोस ने 1997 में थाईलैंड की करेंसी (बाहट) पर सट्टा लगाकर उसे कमजोर करने का काम किया है।
  • जॉर्ज सोरोस को बैंक ऑफ इंग्लैंड को बर्बाद करने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने हेज फंड मैनेजर के रूप में ब्रिटिश करेंसी पाउंड को शॉर्ट कर अरबों का लाभ कमाया था। 
  • सोरोस पर भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के भी आरोप लगे हैं।

अब क्यों है विवादों में…

दरअसल, भाजपा के झारखंड से सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि गांधी परिवार के जॉर्ज सोरोस से संबंध हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सोरोस से मिलकर अदाणी मुद्दे को उठाकर देश की अर्थव्यवस्था को बेपटरी करना चाहते हैं। 

सोनिया गांधी से जुड़ा नाता

ये भी आरोप है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबंध जॉर्जसोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन से है, जिसने कश्मीर के एक स्वतंत्र राष्ट्र के विचार का समर्थन किया है। 

भाजपा ने दावा किया कि ‘फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) फाउंडेशन’ की सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी, जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित संगठन से जुड़ी हुई हैं।

क्या बोली कांग्रेस?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में उठे इस मामले को भाजपा की साजिश है कि सदन की कार्यवाही न चले। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष इससे लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस ने ये भी कहा कि सरकार ये सब अदाणी मुद्दे से बचने के लिए कर रही है।

  • Hathuwa Samachar

    Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    संबंधित खबर

    Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025
    • January 13, 2025

    Burj Khalifa: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा 21वीं सदी के वास्तुकला का चमत्कारिक उदाहरण है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे बनाने वाला कौन है और इसका…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें
    Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तीन नक्सली ढेर-2025
    • January 12, 2025

    Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. एक…

    आगे और पढ़ें

    पढ़ना जारी रखें

    Leave a Reply

    आपसे खबर छूट गई

    Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

    Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

    Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

    Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

    Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

    Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

    Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

    Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

    Gopalganj News : गोपालगंज के फरार अपराधियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार-2025

    राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025

    राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025