सपा नेता पर साथ काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, 2024

बलिया जनपद निवासी एक महिला ने सपा नेता व अधिवक्ता वीरेंद्र बहादुर पाल पर शहर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

महिला का आरोप है कि शहर के सरायलखंसी थाना के चकमेंहदी मोहल्ला निवासी सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल के साथ ही वह मुंशी का काम करती है। कुछ दिन पूर्व ड्यूटी से कमरे पर जाते समय उन्होंने जबरन अपने चार पहिया वाहन में उसे बैठा लिया। इस दौरान शीतल पेय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बाद लखनऊ अपने घर पर ले गए और वहां भी दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बना लिया। इसके बाद से लगातार शादी करने का हवाला देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहे। 

दुष्कर्म : मारपीट का भी आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अधिवक्ता ने चार लाख रुपये नकद भी ले लिए हैं। उसके वाहन को भी अपने पास रख लिए हैं। छह सितंबर को अपनी गाड़ी मांगने उनके चैंबर में गई तो आरोपी अधिवक्ता ने उसके साथ मारपीट भी किया। 

महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी अधिवक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल में लगी है। आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-अंजनी कुमार पांडेय, सीओ सिटी, मऊ।

उधर, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि वीरेंद्र बहादुर पाल से सपा का कोई लेना-देना नहीं है। यह कभी भी सपा में नहीं रहे हैं। इनके पिता दयाराम पाल समाजवादी पार्टी में हैं।

Hathuwa Samachar

Hathuwa Samachar : हथुआ समाचार, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के हथुआ राज से संबंधित एक प्रमुख समाचार चैनल है। पिनकोड 841436 वाले इस क्षेत्र से संचालित यह समाचार चैनल विश्वभर की ताज़ा और सटीक खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करता है। विश्वसनीयता और सटीकता हथुआ समाचार अपनी विश्वसनीयता और तथ्यपरकता के लिए जाना जाता है। चैनल का प्रमुख उद्देश्य दर्शकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसकी खबरें विभिन्न क्षेत्रों और मुद्दों को कवर करती हैं, जिससे दर्शकों को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी मिल सके। समाचार की व्यापकता हथुआ समाचार हर प्रमुख और छोटे समाचार की कवरेज करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय समाचार, और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक घटनाएँ शामिल हैं। चैनल की टीम विश्वसनीय स्रोतों से समाचार एकत्र करती है, जिससे खबरों की गुणवत्ता और सटीकता पर कोई समझौता नहीं होता। संपर्क जानकारी हथुआ समाचार से संपर्क करने के लिए आप ईमेल के माध्यम से उनकी टीम से जुड़ सकते हैं। संपर्क विवरण इस प्रकार है: ईमेल: News@hathuwa.com इस प्रकार, हथुआ समाचार अपने दर्शकों को हिंदी में सटीक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करने में अग्रणी है और वैश्विक स्तर पर समाचार की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबर

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तीन नक्सली ढेर-2025
  • January 12, 2025

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. एक…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें
हिंदी राष्ट्र भाषा या राजभाषा? संविधान या संसद ने हिंदी को आखिर क्या दर्जा दिया है-2025
  • January 12, 2025

हिंदी राष्ट्र भाषा या राजभाषा: पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन ने कहा है कि हिंदी देश की राष्ट्र भाषा नहीं, बल्कि केवल राज भाषा है। उन्होंने गुरुवार को यहां एक प्राइवेट…

आगे और पढ़ें

पढ़ना जारी रखें

Leave a Reply

आपसे खबर छूट गई

Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

Bihar में शराबबंदी को फेल कर रहे अधिकारी!  मंत्री के ऐलान से अफसर हैरान, तस्कर परेशान-2025

Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? 2025

Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, 2025

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

Gopalganj News : गोपालगंज के फरार अपराधियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार-2025

राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025

राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी. पिता-पुत्र और उसके दोस्त 2025